किसान सम्मान निधि बढ़ाने की मांग को लेकर 7 सितंबर को होगा विशाल धरना

किसान सम्मान निधि बढ़ाने की मांग को लेकर 7 सितंबर को होगा विशाल धरना
सहारनपुर में भाकिसं की बैठक में भाग लेने जाते संगठन के पदाधिकारी।

सहारनपुर। भारतीय किसान संघ की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, किसानों से जुड़ी राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तरीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही किसान सम्मान निधि बढ़ाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की गई।

आवास विकास स्थित भारतीय किसान संघ के कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित ने कहा कि संगठन के विस्तार और मजबूती के उद्देश्य से दिसंबर माह में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सितंबर माह में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिलाध्यक्ष चैधरी अनिल मेहला ने कहा कि भारत किसान संघ किसानों के सामूहिक हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करता रहा है जो भविष्य मे भी जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाने की मांग को लेकर  जिला मुख्यालय पर 7 सितंबर को विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर देवेंद्र प्रधान, बिट्टू चैधरी, किरण पाल, ठाकुर रामपाल, दीपक त्यागी, भूपेश, मोनू सैनी, मा. कटार सिंह, कंवरपाल, अमरीश राणा, रणबीर सिंह राठौर, चरण सिंह आदि मौजूद रहे।