शिव तत्व की जागृति के बिना मोक्ष की प्राप्ति संभव नहीं: स्वामी कालेंद्रानंद

शिव तत्व की जागृति के बिना मोक्ष की प्राप्ति संभव नहीं: स्वामी कालेंद्रानंद
सहारनपुर में ज्ञान की अमृत वर्षा करते स्वामी कालेंद्रानंद महाराज।

सहारनपुर। शिव महापुराण कथा में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि शिव ही ब्रह्मांड का मूल तत्व है और शिव तत्व की जागृति के बिना मोक्ष की प्राप्ति संभव नहीं है। राधा विहार स्थित औघड़ दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित श्रावण मास पूजा महोत्सव में शिव महापुराण कथा में मुख्य अजमान रमेश शर्मा ने शिव महापुराण का विधिवत पूजन किया और पूज्य गुरुदेव जी महाराज को तिलक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

शिव महापुराण कथा में प्रवचन करते हुए स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा शिव एक गुणात्मक सत्ता है जो समान भाव में वास करती है जब शत रज तम समान भाव से एक ब्रह्म पुंज हो जाते हैं, वही आधार शिव कहलाता है शिव असमानता में वास नहीं करते हैं। भगवान सदाशिव का तप करने पर देव और दोनों को सामान वरदान देते हैं, इसलिए देव नहीं महादेव कहलाते हैं। महाराज श्री ने कहा शिव तत्व की जागृति के बिना मोक्ष की प्राप्ति संभव नहीं है क्योंकि शिव तत्व ही जीव को तृष्णा और वासना से अलग कर ब्रह्म का भाव जागृत कर समाधि तक ले जाता है। इसलिए प्रत्येक जीव को शिव की शरणागति होकर शिव का ध्यान करते हुए ब्रह्म मार्ग आधार कोई अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ लक्ष्य बनाना चाहिए क्योंकि यही परम शांति का मार्ग है।

महाराज श्री ने कहा कि शिव तत्व की जागृति हो जाने पर मां के विकार एवं तन की विकृति रूपी क्रियाएं शांत हो जाती हैं जिससे जीव को आत्मिक अनुभूति होने लगती है और इसी जगत में शिव की कृपा से ज्ञान मार्ग में ब्रह्म की अनुभूति होने लग जाती है। यदि जीवन रहते रहते ब्रह्म की अनुभूति नहीं होती तो जीवन अधूरा रह जाता है और 84 के चक्र में फंस जाता है। इसलिए प्रत्येक जीव को शिव मंत्र एवं शिव चरित्र का आधार लेकर अपने जीवन का कल्याण करना चाहिए। इस अवसर पर रमेश चंद्र शर्मा, अश्विनी कंबोज,राजेंद्र धीमान, मनीष गुप्ता, रेखा, पूनम, गीता, बबीता, राजबाला, अनीता, सुनीता, शैलेश आदि रहे।