पूजा-अर्चना के साथ विधि-विधान से किया कांवड़ सेवा शिविर का हुआ शुभारंभ
सहारनपुर। श्रावण मास में पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा के उद्देश्य से शिव सेवा कांवड़ संघ द्वारा कांवड़ सेवा शिविर का पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया। शिविर में कांवड तीर्थ यात्रियों के लिये सभी सुविधा उपलब्ध करायी गयी। सड़क दूधली, देहरादून रोड स्थित मधुबन पैलेस में आयोजित शिविर के उद्घाटन के साथ ही श्रद्धालुओं की सेवा का क्रम भी प्रारंभ हो गया।
शिव सेवा कांवड़ संघ के सेवादार ने बताया कि कांवड़ सेवा शिविर में शिवभक्तों के लिए अखण्ड भंडारे, आरामदायक विश्राम स्थल तथा प्राथमिक चिकित्सा सहित आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करना ही संघ का प्रमुख उद्देश्य है और पूरी कांवड़ यात्रा के दौरान यह सेवा निरंतर जारी रहेगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा भी पहुंचकर पूजा अर्चना में भाग लिया गया जिसमें मुख्य रूप से नगर विधायक राजीव गुम्बर, महंत पंडित प्रगीत कौशिक, महामंडलेश्वर शहजानंद गिरी महाराज द्वारा विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कराई गई, पंडित घीरजानंद महाराज के अलावा कई दलों के नेता हुए व्यापारी उपलब्ध रहे। इस अवसर पर नीरज गुप्ता, विनीत कर्णवाल, संजीव कर्णवाल, हेमन्त जोशी, विनय जिंदल, रम्मी धवन, राजकुमार नरूला, भानू कर्णवाल, एडवोकेट शुभम कर्णवाल, गगन कर्णवाल, चन्द्रमोहन अरोड़ा, दीपक चैधरी सहित अनेक समाजसेवियों एवं शिवभक्तों का विशेष सहयोग रहा।
