आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रतिनिधि मडल ने सहायक रजिस्ट्रार से की मुलाकात

आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रतिनिधि मडल ने सहायक रजिस्ट्रार से की मुलाकात
सहारनपुर में सहायक रजिस्ट्रार फम्र्स सोसायटीज एवं चिट्स सहारनपुर से मुलाकात करने जाता प्रतिनिधिमंडल।

सहारनपुर। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधि मंडल वैदिक विद्या सभा, नई मंडी, मुजफ्फरनगर तथा आर्य समाज नई मंडी, मुजफ्फरनगर से जुड़े मामलों में कार्रवाई की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने सहायक रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसायटीज एवं चिट्स, सहारनपुर से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपकर अनाधिकृत रूप से नियम विरूद्व संस्था बनाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।  सहायक रजिस्ट्रार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन देते हुए कहा कि नियम विरूद्व कार्य करने वालों के खिलाफ निश्चत कार्रवाई अमल में लायी जायेगी।

जिला आर्य प्रतिनिधि सभा मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधि मडल आज जिला आर्य सभा प्रतिनिधि सभा के मंत्री अनूप सिंह राठी एंव राजीव कुमार गर्ग के नेत्तृव में दिल्ली रोड स्थित सहायक रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसायटीज एवं चिट्स, सहारनपुर मंडल कार्यालय पहंुचा और सहायह रजिस्ट्रार नीरज उर्फ पाठक से मिला जहां उन्होंने प्रार्थना-पत्र सौंपकर वैदिक विद्या सभा, नई मंडी, मुजफ्फरनगर तथा आर्य समाज नई मंडी, मुजफ्फरनगर से जुड़े मामलों में कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधि मडल ने शिकायत पत्र में कहा गया है कि वैदिक विद्या सभा की पत्रावली संख्या 1-1074 की नियमावली (मेमोरेंडम) में वर्ष 2001 में नियमों के विरुद्ध संशोधन कराए गए थे। प्रार्थना-पत्र में इन संशोधनों को निरस्त करने की मांग की गई है। इसके साथ ही आर्य समाज नई मंडी, मुजफ्फरनगर की पत्रावली संख्या 1-5878 के पंजीकरण एवं उसके नवीनीकरण को भी नियम विरुद्ध बताते हुए रद्द किए जाने की मांग की गई है।

जिला आर्य प्रतिनिधि सभा का कहना है कि आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश, लखनऊ प्रदेश की सभी आर्य समाजों, आर्य विद्या सभाओं एवं उनसे संबद्ध शिक्षण संस्थाओं की मातृ संस्था है तथा सभी संस्थाओं का संचालन उसके नियमों एवं उपनियमों के अनुरूप होना चाहिए। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संबंधित मामलों में निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया। उन्होंने  सहायक रजिस्ट्रार से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करने तथा कथित अनियमितताओं को समाप्त करने की मांग की गई है। प्रतिनिधि मंडल में महेश पालीवाल,  अनूप सिंह राठी, शाची प्रकाश शास्त्री, राजसिंह आर्य, डा. फलकुमार पंवार, राजीव कुमार गर्ग, मुकेश आर्य, सुभाष चंद आर्य, अभिषेक आर्य, डा.सतीश आर्य, सचिन कुमार, अनिल कुमार, भूपेन्द्र आर्य, राज किशोर आर्य, मूलचंद आर्य, डा.प्रतीम सिह आर्य, अवनीश आर्य, नजीब सिंह आर्य समेत आदि गणमान्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।