वृद्ध ने पत्नी और बच्चों पर लगाया मारपीट कर घर से निकालने का आरोप

वृद्ध ने पत्नी और बच्चों पर लगाया मारपीट कर घर से निकालने का आरोप

नकुड़, 17 नवंबर (इंद्रेश)। थाना क्षेत्र के खेड़ा अफगान निवासी एक वृद्ध ने अपनी पत्नी, पुत्रों और पुत्रियों पर मारपीट करने, गाली-गलौज कर अपमानित करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा की मांग की है।

खेड़ा अफगान निवासी लालचंद पुत्र रूल्हा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी और बेटे-बेटियां आए दिन उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते हैं। इससे उसका जीवन मुश्किल हो गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसे आशंका है कि आरोपी उसकी जान भी ले सकते हैं। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।