55 साल का शख्स करना चाहता था जबरन 13 साल की लड़की से शादी, मना करने पर उठाया खौफनाक कदम

55 साल का शख्स करना चाहता था जबरन 13 साल की लड़की से शादी, मना करने पर उठाया खौफनाक कदम

वेस्ट दिल्ली: 55 साल के व्यक्ति को 13 साल की बच्ची से शादी करने का भूत इस कदर सवार हुआ। जब लड़की के रिश्तेदार ने आरोपी को ऐसा करने और अपनी उम्र देखने के लिए कहा। आरोपी ने रिश्तेदार को पहले उल्टा खरी खोटी सूनाई। फिर आरोपी ने उसकी मकान बनाने वाले औजारों से पीट पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज  कर लिया। नरेला पुलिस ने आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी कर उसे दिल्ली छोडऩे से पहले ही दबोच लिया। आरोपी की पहचान अर्जुन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिये हैं।

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान रामबाबू के रूप में हुई है। वह सबौली रोड नरेला इलाके में कच्ची कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। वह पास ही एक निर्माणाधीन इमारत में लेबर का काम कर रहा था, जबकि आरोपी अर्जुन भी उसी कॉलोनी में रहकर उसी के साथ काम कर रहा था। दोनों की दोस्ती एक इमारत में काम करते हुए हुई थी। दोनों एक दूसरे की रिश्तेदारी के बारे में जानते थे। अर्जुन जानता था कि रामबाबू के बेटे की पत्नी और उसकी 13 साल की साली के बारे में जानता था। सोमवार को उसने किशोरी के पिता से फोन कर शादी करने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने उसे कोई जवाब नहीं दिया था। सुबह जब यही बात वह रामबाबू से कर रहा था।

रामबाबू ने उसे गुस्से में अपनी उम्र और किशोरी की उम्र के बीच का अंतर बताया था। उसे कहा था कि वह बच्ची उसकी पौती जैसी है, जिससे वह शादी करने की बात कर रहा है। इसी बात को लेकर दोनों में कहासूनी के बीच झड़प हो गई थी। अर्जुन ने भी पास पड़ा मकान बनाने वाले औजार से उसकी पीट पीटकर हत्या कर दी। चिल्लाने की आवाज सुनकर जबतक अन्य लोग मौके पर पहुंच पाते। अर्जुन मौके पर से फरार हो गया। रामबाबू को फर्श पर खून से लथपथ हालत में देखकर तुरंत पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रामबाबू को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अर्जुन के बारे में पता करने के बाद पुलिस टीम ने उसके ठिकानों पर छापेमारी की और एरिया की घेराबंदी कर उसकी तलाश शुरू कर दी, जिसको कुछ ही घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया।