बस में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नांगलोई से आरोपी ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार
पश्चिमी दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में बस में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक प्राइवेट बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बस को भी जब्त कर लिया है। फिलहाल दिल्ली पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
दिल्ली पुलिस द्वारा यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वारदात कैसे और किन परिस्थितियों में हुई। इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
