संजीव धीमान और अरुण प्रताप राणा को नई जिम्मेदारी मिलने पर दी बधाई

संजीव धीमान और अरुण प्रताप राणा को नई जिम्मेदारी मिलने पर दी बधाई
संजीव धीमान और अरुण प्रताप राणा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते डॉ. केपी सिंह धीमान एवं अन्य गणमान्य लोग।

भाजपा ओबीसी मोर्चा और किसान मोर्चा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्षों का किया स्वागत, डॉ. केपी सिंह धीमान के नेतृत्व में शीतल बिश्नोई का जताया आभार

सहारनपुर, 14 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी में संजीव धीमान को ओबीसी मोर्चा तथा अरुण प्रताप राणा को किसान मोर्चा का महानगर अध्यक्ष बनाए जाने पर समाज के गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर धीमान कल्याण महासभा उत्तर प्रदेश के संस्थापक डॉ. केपी सिंह धीमान के नेतृत्व में साथियों ने भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई का आभार जताया।

डॉ. केपी सिंह धीमान के नेतृत्व में एडवोकेट बोधराम धीमान, मनोज प्रजापति, संदीप धीमान, डॉ. प्रमोद धीमान सहित अन्य लोगों ने संजीव धीमान और अरुण प्रताप राणा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों नवनियुक्त अध्यक्ष संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

संगठन को मजबूत बनाने में निभाएंगे अहम भूमिका

इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि भाजपा ने दोनों कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपकर उन पर जो विश्वास जताया है, वह सराहनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि संजीव धीमान और अरुण प्रताप राणा अपने दायित्वों का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे और संगठन की गतिविधियों को नई गति प्रदान करेंगे।

साथ ही सभी ने भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलने से संगठन में उत्साह बढ़ता है। उन्होंने दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

 

Leave a Reply