दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, ‘यह न भूलें कि…’

दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, ‘यह न भूलें कि…’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कुछ प्रदर्शनकारियों के साथ बुधवार (14 अक्टूबर, 2026) को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान प्रदर्शन करने वाले कुछ युवाओं ने मीडिया को बताया कि कैसे दिल्ली में प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस ने उनके साथ बर्बरता की, प्राइवेट पार्ट पर मारा, उन्हें पीटा गया, इस पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की प्रतिक्रिया आई है.

चिराग पासवान ने कहा, “मैं निश्चित रूप से बर्बरता का समर्थन नहीं करता. मैं कभी भी छात्रों या किसी और के खिलाफ इस तरह बल प्रयोग का समर्थन नहीं करूंगा, लेकिन साथ ही यह भी समझना जरूरी है कि परिस्थितियां क्या थीं? यह कहां हुआ, क्या हुआ और कैसे हुआ? कई बार ऐसा होता है कि भीड़ में असामाजिक तत्व घुस जाते हैं, छात्रों और युवाओं को ढाल बनाकर… वे पुलिस का सामना करते हैं… और यह न भूलें कि पुलिसकर्मी भी इंसान हैं, उनके भी परिवार होते हैं. इस तरह की हिंसा किसी भी तरफ से नहीं होनी चाहिए.”

‘जब वे पुलिस पर हाथ उठाते हैं तो यह गलत है’

चिराग ने कहा, “मैं सिर्फ एक तरफ से बात नहीं कर रहा… कुछ असामाजिक तत्व ऐसे प्रदर्शनों को अराजकता फैलाने का बहाना बनाते हैं… और जब वे पुलिस पर हाथ उठाते हैं तो यह गलत है. उतना ही गलत है जब प्रशासन इतनी कठोर कार्रवाई करता है… चाहे उकसावे के कारण हो या किसी और वजह से…”

राहुल गांधी इस्तीफा दें: चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी अक्सर हर बात में राजनीतिक एंगल निकालने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस मामले को इतना राजनीतिक बना देना और बार-बार प्रेस कॉन्फ्रेंस करना दिखाता है कि आपकी प्राथमिकताएं साफ नहीं हैं. पहले खुद इस्तीफा दीजिए… आपने रायबरेली से इसी चुनाव प्रक्रिया के आधार पर जीत हासिल की, आपकी बहन प्रियंका ने वायनाड से इसी तरीके से जीत हासिल की, आपके 99 सांसद भी इसी प्रक्रिया से चुने गए…”

Leave a Reply