मुठभेड़ में इनामी घायल समेत दो शातिर गौकश गिरफ्तार

मुठभेड़ में इनामी घायल समेत दो शातिर गौकश गिरफ्तार
  • सहारनपुर में बेहट पुलिस द्वारा दबोचे गए एक घायल समेत दो गौकश।

बेहट। कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रूपए के इनामी समेत दो शातिर गौकशों को घायलावस्था में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस 315 व घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर मोटरसाइकिल बरामद कर ली। मिली जानकारी के अनुसार बेहट कोतवाली पुलिस रात्रि समय जनता रोड स्थित शाहपुर मोड़ पर चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान जनता रोड की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए।

संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने टार्च दिखाकर संदिग्धों को रूकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल सवार बदमाश पीछे मुड़कर संसारपुर की तरफ भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। कुछ दूरी पर जाकर बदमाशों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ी। पुलिस को नजदीक आता देख बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की जिसमें एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया जिसे पुलिस ने बलप्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस काफी देर तक काम्बिंग करती रही।

काम्बिंग के दौरान दूसरा बदमाश भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दबोचे गए बदमाशों की पहचान आसिफ पुत्र जलील निवासी ग्राम खिड़का भटकवा थाना बेहट व आदिल पुत्र अल्ताफ निवासी मौहल्ला कस्सावान कस्बा व थाना बेहट के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा व दो खोखा कारतजूस व घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की मोटरसाइकिल बरामद कर ली। पुलिस ने घायल बदमाश आसिफ को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आसिफ शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में लगभग 9 मुकदमें दर्ज हैं तथा पुलिस द्वारा 25 हजार रूपए का इनाम भी घोषित किया गया है।

Leave a Reply