गागलहेड़ी का कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान

गागलहेड़ी का कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान
  • सहारनपुर में कांग्रेस की बैठक को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष।

सहारनपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने सभी से तैयारी की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के पश्चात कहा कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह चरम पर है ।

संदीप राणा ने कहा कि जिला कांग्रेस का हर कार्यकर्ता मेहनत से इस सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रयासरत है और सम्मेलन ऐतिहासिक ही होगा। आगामी 18 मई 2026 (सोमवार) को गागलहेड़ी के रॉयल पैलेस में होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा के लिए बुलाई गई। इस बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने सभी ब्लॉक व मंडल अध्यक्षों सहित, समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारी सौंपी थी, उन सभी से तैयारी की प्रगति पर जानकारी ली।

बैठक में सभी ब्लॉक व मंडल अध्यक्षों सहित कांग्रेस पदाधिकारियो ने अपने-अपने स्तर पर की जा रही तैयारी की जानकारी देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र से सम्मेलन स्थल तक अपने-अपने वाहनों से झंडे व बैनरों के साथ जाएंगे और इस कार्यकर्ता सम्मेलन को  ऐतिहासिक बनाएंगे। संदीप राणा ने कहा कि 18 मई को होने वाले इस कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, सहारनपुर लोकसभा सांसद काजी इमरान मसूद सहित उत्तर प्रदेश से लोकसभा में सभी कांग्रेस सांसद, उत्तर प्रदेश विधानमंडल दल की नेता एवं विधायक  श्रीमती आराधना मिश्रा जी आदि सहित राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चैधरी मेहरबान आलम ने सम्मेलन की तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए इसकी सफलता के लिए अपने अनुभवी व सुझावों को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव अरविंद पालीवाल ने अपने विभाग की तैयारी की जानकारी देते हुए इस कार्यकर्ता सम्मेलन में समाज के सभी कार्यकर्ताओं को लाने की बात कही।

लगभग तीन घंटे चली बैठक में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव अरविंद पालीवाल, जिला कोषाध्यक्ष विनय राणा, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्षगण नितिन शर्मा, सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू,  शाजिया नाज, प्रीतम सैनी व पवन मौर्या आदि वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply