पुलिस ने आदित्य हत्याकांड आरोपी किया घायलावस्था में गिरफ्तार

पुलिस ने आदित्य हत्याकांड आरोपी किया घायलावस्था में गिरफ्तार
  • सहारनपुर में गंगोह पुलिस द्वारा दबोचा गया हत्या का आरोपी।

गंगोह। कोतवाली पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे एक शातिर बदमाश को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा मय जिंदा व खोखा कारतूस 315  व एक नाजायज बरामद कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार गंगोह कोतवाली पुलिस ने बिडौली कुंडा बंदे पर आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम इस्सोपुर स्थित इंटर कालेज के चैकीदार आदित्य पुत्र नीटू की हत्या करने वालो आरोपी आशु पुत्र देवेंद्र निवासी अमलापुर थाना झिंझाना जनपद शामली बिडौली कुंड बंदे पर पिलखन वाली के पास कहीं जाने की फिराक में है।

पुलिस तत्काल  मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची तो पुलिस को देखकर आरोपी आशु ने पकड़े जाने के डर से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की जिसके चलते पुलिस ने आशु को पैर में गोली लगने से घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा मय एक-एक जिंदा व खोखा कारतूस 315 बोर व एक नाजायज चाकू बरामद कर लिया। दबोचे बदमाश ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि मेरा मृतक आदित्य के पास आना-जाना था। एक दिन आदित्य ने मुझे गंदी-गंदी गालियां दी थी जिस कारण मैंने उसे सबक सिखाने की सोच ली थी। विगत 8/9 मई की रात्रि मैं पहले से ही प्लान बनाकर अकेला ही घर से चाकू अपने साथ लेकर आया था तथा कालेज में जाकर आदित्य को बाहर बुला लिया तथा चाकू से वाहर कर उसकी हत्या कर फरार हो गया था।

Leave a Reply