उद्यौगिक कोरीडोर से प्रभावित गांवों के किसानो ने मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर जमीन देने से किसा इंकार
नकुड 16 मई इंद्रेश। कुम्हाहेडा व सरगथलवाला मे बनने वाले उद्यौगिक गलियारे मे जमीन जाने से प्रभावित किसानों ने मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर उनकी जमीन को बचाने की गुहार लगायी है।
उद्यौगिक गलियारे से प्रभावित होने वाले सगथवाला, कुम्हारहेडा, टोली, अलीपुरा, बीदपुर , व चतरसाली ,बिडीव व जयरामपुर के सैंकडा किसानो ने प्रस्तावित उद्यौगिक गलियारे का कडा विरोध किया हैं उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे अपनी जमीन इस उद्यौगिक कोरीडोर के लिये नंही देगे। विधायक मुकेश चैधरी के नेर्तत्व मे सुरेशचंद, विरेंद्र , अनिल प्रधान, काला प्रधान, अनिरूद्ध , शेखर, सरबला सिंह, व नरेंद्र आदि ने मंडलायुक्त को एक ज्ञापन दिया। किसानों का कहना है कि मार्केंट रेट मे उनकी जमीन का वर्तमान किमत सरकारी दर से कहीं अधिक हैं । ऐसे मे इस अधिग्रहण से उन्हे आर्थिक रूप से भारी नुकसान हैं । दुसरे प्रस्तावित जमीन बेहद उपजाउ किस्म की है। उद्यौगिक गलियारे के लिये कम उपजाउ जमीन का अधिग्रहण किया जाना चाहिए। ताकि किसानो को फसलों की पैदावार का नुकसान न हो।
किसानों ने यह भी कहा कि प्रस्तावित क्षेत्र में आम के बाग के के अलावा पोपलर, व अन्य वृक्षो की खेती भी होती है। प्रस्तावित गलियारा बना तो बिजली की लाईनों से उन्हें बडा नुकसान होगा। किसानो ने साफ कहा कि वे किसी भी किमत पर गलियारे के लिये अपनी जमीन नंही देगे।
