नकुड मे अवैध खनन जारी, किसानों ने अवैध खनन रोकने की मांग की
नकुड 16 मई इंद्रेश। कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर बरसी गांव के यमुना मे अवैध खनन के चलते पुलिस प्रशासन के तमाम दावे खोखले साबित हो रहे है। दर्जनों की संख्या मे खनन से ओवर लोड टरेंक्टर टराली सडको का काल बन रही है।
शनिवार को खालिदपुर निवासी किसान ओमकुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस पर एसडएम सुरेंद्र कुमार को शिकायती पत्र देकर बताया कि रानीपुर बरसी मे रात के समय बडी मात्रा मे अवैध खनन का ध्ंाधा चल रहा है। प्रति दिन रात में एक दर्जन से अधिक टराली अवैध खनन से ओवर लोड होकर यंहा से निकलती है। जिससे न केवल क्षेत्र की सडके क्षतिग्रस्त होती है बल्कि सरकार को भी राजस्व की भारी हानि हो रही हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश शासन ने अवेध खनन रोकने का जिम्मा तहसील व पुलिस प्रशासन को सोंप रखा है। पंरतु अवैध खनन रोकने के प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद रानीपुर से अवैध खनन निर्बाध रूप से जारी है। आरोप है कि जिन अधिकारियों पर अवैध खनन रोकने की जिम्मेदारी है वे ही अवैध खनन को मौन स्वीकृति दे रहे है।
बताया जाता है कि इसके अलावा हरियाणा के पभारी से भी बडी मात्रा मे अवैध खनन की आपूर्ति की जा रही हैं । उधर किसान ओमकार सिंह ने अधिकारियों को साफ कहा कि यदि अवैध खनन नंही रोका गया तो किसान प्रशासन के खिलाफ अंादोलन करने से भी पीछे नंही हटेंगे।
