यूपी में झुलसाने वाली गर्मी, आगरा से वाराणसी तक भीषण लू का अलर्ट, बांदा देश का सबसे गर्म जिला

यूपी में झुलसाने वाली गर्मी, आगरा से वाराणसी तक भीषण लू का अलर्ट, बांदा देश का सबसे गर्म जिला

उत्तर प्रदेश के भीषण गर्मी और लू का दौर जारी हैं. दिन में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है और गर्म हवाओं ने जन जीवन को पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया है. कई जिलों में पारा 45 डिग्री के पार चला गया है. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में ऊष्ण लहर चलने का अलर्ट जारी किया हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के दोनों संभागों में आज भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान हैं. सुबह से ही आसमान एकदम साफ़ बना हुआ हैं और दिनभर चिलचिलाती धूप निकलेगी. दिन के समय कुछ जगहों पर उष्ण लहर से भयंकर उष्ण लहर चलने की संभावना हैं. बीते 24 घंटों में बांदा में राज्य के साथ देश का सबसे गर्म जिला रहा. यहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

यूपी में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा

आईएमडी के अनुसार रविवार दोपहर को राज्य के कई स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. झांसी में 44.6 डिग्री, प्रयागराज में 44.5 डिग्री, हमीरपुर में 44.2 डिग्री, उरई में 43.8 डिग्री, सुल्तानपुर में 43.3 डिग्री और वाराणसी (बीएचयू) में 43.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

विभाग ने कहा कि राज्य में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर ऊष्ण लहर चलने की “बहुत अधिक संभावना” है. मौसम विभाग का कहना है कि प्रयागराज, गाजीपुर, उरई और आगरा में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि इटावा और मेरठ में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा.

इन जिलों में भीषण लू की चेतावनी

यूपी में आज आगरा, झांसी, इटावा, महोबा, कानपुर, बांदा, चित्रकूट, रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी, मीरजापुर, आजमगढ़, मऊ बलिया समेत 34 जिलों में भीषण गर्म लू चलने की चेतावनी दी गई हैं. बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकालने की सलाह है. तेज धूप में सिर को ढककर रखे और पानी पीते रहें.

पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं भी ऊष्ण लहर की स्थिति दर्ज नहीं की गई, हालांकि कई जिलों में दिन का तापमान काफी अधिक बना रहा. आईएमडी ने बताया कि लखनऊ में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है.

Leave a Reply