स्वतंत्र भारद्वाज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, 21 सितंबर को फिर होगी कोर्ट में पेशी
New Delhi : दिल्ली स्थित पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने अदालत से स्वतंत्र की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया।
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका जताई थी। इसी वजह से स्वतंत्र भारद्वाज को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत के समक्ष पेश किया गया।
अदालत के आदेश के मुताबिक अब स्वतंत्र भारद्वाज को 21 सितंबर को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब स्वतंत्र भारद्वाज की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण (Habeas Corpus) याचिका भी दाखिल की गई है। इस याचिका के जरिए उनकी हिरासत को लेकर अदालत का हस्तक्षेप मांगा गया है।
