सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर हाईकोर्ट सख्त, MCD और दिल्ली सरकार को नोटिस
New Delhi : दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए बिल्डिंग हादसे को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने मामले में एमसीडी और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि हादसे की जिम्मेदारी से अधिकारी बच नहीं सकते।
हाईकोर्ट ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने कहा कि मलबे में फंसी जिंदगियों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालना प्राथमिकता होनी चाहिए।
कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने और मौके पर जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हादसे के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
