एसएसपी ने किया कावड़ मार्गों का निरीक्षण, अधीनस्थ अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

एसएसपी ने किया कावड़ मार्गों का निरीक्षण, अधीनस्थ अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सहारनपुर। आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मयंक पाठक एवं क्षेत्राधिकारी सदर के साथ काली नदी से भगवानपुर तिराहा तथा गागलहेड़ी तिराहा से अंबेडकर चैक तक प्रमुख कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कांवड़ शिविरों, अस्थायी पुलिस चैकियों और ड्यूटी प्वाइंटों पर सुरक्षा, यातायात, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल एवं चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की गई। एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी और समन्वय के साथ कार्य कर रही है।