भाजपाइयों ने संत गुरू रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती पर मनाया दीपोत्सव

भाजपाइयों ने संत गुरू रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती पर मनाया दीपोत्सव

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा की संध्या पर महानगर सहारनपुर के विभिन्न श्री रविदास मंदिरों में भव्य दीपोत्सव  कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर विधायक राजीव गुंबर ने ओजपुरा, न्यू गोपाल नगर एवं रामू गेट, पेपर मिल रोड स्थित श्री रविदास मंदिरों में पहुंचकर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समरसता, समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने शुगर मिल, गंगोह रोड स्थित श्री रविदास मंदिर में तथा महापौर अजय कुमार सिंह ने मातागढ़ स्थित श्री रविदास मंदिर में पहुंचकर दीप प्रज्वलित किए। पूर्व महापौर श्री संजीव वालिया ने देहात विधानसभा के ऊनाली गांव स्थित श्री रविदास मंदिर में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता की।

भाजपा नेताओं ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का जीवन और उनके विचार सामाजिक समरसता के महान प्रतीक हैं। उन्होंने जाति-पाति और भेदभाव से ऊपर उठकर मानव मात्र की समानता का संदेश दिया। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में भाईचारे एवं समरसता को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के संयोजक महानगर महामंत्री ललित कटारिया, सह-संयोजक महानगर उपाध्यक्ष संदीप रावत एवं मंत्री श्रीमती आरती शर्मा के नेतृत्व में महानगर के विभिन्न मंदिरों में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर दीप प्रज्वलित किए।

इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, हेमंत अरोड़ा, के.एल. अरोड़ा, राकेश जैन, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री संजय गर्ग, भाजपा नेता जयराम गौतम, योगेश कुमार, अजब सिंह सहित महानगर के पदाधिकारी गणों  के साथ स्थानीय मंडल अध्यक्ष व स्थानीय पार्षद व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, पार्षद एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में पहुंचकर दीपोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता की।