गंगोह पुलिस की बड़ी कामयाबी, एक शातिर चोर किया गिरफ्तार

गंगोह पुलिस की बड़ी कामयाबी, एक शातिर चोर किया गिरफ्तार
सहारनपुर में गंगोह पुलिस द्वारा दबोचा गया आरोपी एवं बरामद सामान।

सहारनपुर। कोतवाली गंगोह पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे/निशानदेही पर चोरी की गई लाखों रूपए की नगदी, मोबाइल फोन, चोरी के पैसे से खरीदी गई मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मयंक पाठक ने पुलिस लाईन सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को वादी अरविंद कुमार पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम लखनौती थाना गंगोह ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर बताया था कि विगत रात्रि अज्ञात चोरों ने उसके घर में घुसकर अलमारी में रखे 9 लाख 30 हजार रूपए की नगदी व एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।

एसपी देहात श्री पाठक ने बताया कि गंगोह कोतवाली पुलिस ने आज प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश कुमार, निरीक्षक लालसिंह, उपनिरीक्षक बिलेश कुमार व उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में शामिल एक शातिर चोर बिलाल पुत्र उस्मान निवासी मौहल्ला बाहुद्दीन कस्बा व थाना गंगोह को मौहल्ला बाहुद्दीन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे/निशानदेही पर चोरी की घटना में 6 लाख 40 रूपए की नगदी, चोरी किया गया मोबाइल, वादी का आधार कार्ड, पैन कार्ड, चोरी की धनराशि में से खरीदी गई मोटरसाइकिल  संख्या यूपी11जेड9789 बरामद कर ली।

एसपी देहात ने बताया कि दबोचे गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि मैं नशा करने का आदी हूं तथा नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी करता हूं। आरोपी ने बताया कि 29 जुलाई की रात्रि में मैंने ग्राम लखनौती के एक घर में बिजली के खंभे के सहारे घुसकर वहां सोई हुई एक महिला के पास से मोबाइल उठाया तथा एक कमरे में रखी अलमारी का ताला खोलकर वहां थैले में रखी नोटों की गड्डियां तथा एक गुल्लक उठाकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया।