• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Sidharth Shukla: जब शहनाज गिल ने माधुरी दीक्षित के सामने कह दी थी दिल की बात, शर्म से लाल हो गए थे सिद्धार्थ शुक्ला

  • September 2, 2022
Sidharth Shukla: जब शहनाज गिल ने माधुरी दीक्षित के सामने कह दी थी दिल की बात, शर्म से लाल हो गए थे सिद्धार्थ शुक्ला
  • Sidharth Shukla Death Anniversary दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की शुक्रवार को पहली डेथ एनिवर्सी हैं। ऐसे में फैंस एक बार फिर उन्हें याद करते भावुक हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज और वीडियोज की बाढ़-सी आ गई है।

नई दिल्ली। बीते साल 2 सितंबर को एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का कार्डिएक अरेस्ट के कारण निधन हो गया था। शुक्रवार को उनकी पहली डेथ एनिवर्सरी है और ऐसे में एक्टर के फैंस के दिलों में उनकी यादें एक बार फिर से ताजा हो गई है। सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। इनमें से एक वीडियो सिद्धार्थ और शहनाज गिल का है, जो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो को शहनाज गिल ने बीते साल सिद्धार्थ की डेथ से कुछ दिनों पहले शेयर किया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों डांस दीवाने सीजन 3 के सेट पर गए थे और वहां पर इन्होंने खूब मस्ती की थी। वीडियो में दोनों रोमांटिक डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं। शहनाज और सिद्धार्थ की क्यूट केमिस्ट्री ने वहां मौजूद सभी लोगों को इंप्रेस किया। वीडियो में माधुरी दीक्षित, शहनाज से पूछते हुए दिख रही हैं कि उन्हें किस तरह के लड़कें पसंद हैं, जसके जवाब में शहनाज ने खुलेआम सिद्धार्थ के लिए अपनी फीलिंग्स बयां कर दी और कहा कि उन्हें सिद्धार्थ पसंद हैं। उनकी ये बातें सुन पास में बैठे सिद्धार्थ शर्म से लाल हो गए। यहां देखें वीडियो,

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का यह वीडियो उस समय का है जब वे अपनी वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 को प्रमोट करने डांस दीवाने सीजन 3 में गए थे, इस वेब सीरीज में सिद्धार्थ शुक्ला आखिरी बार नजर आए थे। वीडियो को शहनाज गिल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 18 अगस्त 2021 को शेयर किया था और कैप्शन में लिखा था, ‘क्यों ना सब दीवानों के साथ थोड़ी मैं बी दीवानी हो जाऊं।’

बता दें कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की मुलाकात पहली बार टीवी रियलटी शो बिग बॉस 13 में हुई थी। शो के दौरान दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था और प्यार से इन्हें सिडनाज नाम दिया था।

 

Post navigation

Prev
Next
DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- ‘ये याद रखना चाहिए कि…’

DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- ‘ये याद रखना चाहिए कि…’

  • September 19, 2026
छात्रों के सुसाइड, पेपर लीक से H-1B वीजा फीस तक… कांग्रेस ने केंद्र को घेरा

छात्रों के सुसाइड, पेपर लीक से H-1B वीजा फीस तक… कांग्रेस ने केंद्र को घेरा

  • September 19, 2026
‘जब अजित डोभाल को लगा कि उनका करियर खत्म होने वाला है’, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने खुद सुनाया दिलचस्प किस्सा

‘जब अजित डोभाल को लगा कि उनका करियर खत्म होने वाला है’, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने खुद सुनाया दिलचस्प किस्सा

  • September 19, 2026
दिशा सालियान केस: पिता का संजय राउत से सवाल, ‘अगर उनकी बेटी के साथ…’

दिशा सालियान केस: पिता का संजय राउत से सवाल, ‘अगर उनकी बेटी के साथ…’

  • September 19, 2026
ममता बनर्जी को लगा झटके पर झटका तो कपिल सिब्बल बोले, ‘ये जुगलबंदी…’

ममता बनर्जी को लगा झटके पर झटका तो कपिल सिब्बल बोले, ‘ये जुगलबंदी…’

  • September 19, 2026
यूपी में एक लाख युवाओं को नौकरी देने का अभियान शुरू, आज 818 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

यूपी में एक लाख युवाओं को नौकरी देने का अभियान शुरू, आज 818 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

  • September 19, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • DUSU चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, तीन पदों पर कब्जा September 19, 2026
  • गांधी पार्क में श्रीरामलीला महोत्सव के लिए हुआ बल्ली पूजन September 19, 2026
  • 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी कुराश, भारोत्तोलन एवं जूडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ September 19, 2026
  • भारतीय ज्ञान परंपरा से वैश्विक संकटों के समाधान पर मंथन September 19, 2026
  • गागलहेड़ी में पुलिस मुठभेड़, एक घायल समेत दो गौकश गिरफ्तार September 19, 2026
  • DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- ‘ये याद रखना चाहिए कि…’ September 19, 2026
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता 15 वर्षीय किशोर बरामद, परिवार को सौंपा September 19, 2026
  • छात्रों के सुसाइड, पेपर लीक से H-1B वीजा फीस तक… कांग्रेस ने केंद्र को घेरा September 19, 2026
  • ‘जब अजित डोभाल को लगा कि उनका करियर खत्म होने वाला है’, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने खुद सुनाया दिलचस्प किस्सा September 19, 2026
  • दिशा सालियान केस: पिता का संजय राउत से सवाल, ‘अगर उनकी बेटी के साथ…’ September 19, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021