नई दिल्ली । देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने सभी को गहरी चिंता में डाल दिया है। हर दिन पिछले दिन का रिकार्ड टूट रहा है। शनिवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे में चार लाख से अधिक नए मामले दर्ज दिए गए। यह अब तक एक दिन में आए सर्वाधिक मामलों का आंकड़ा है। इस दौरान यह भी देखने को मिल रहा है कि कोरोना से सर्वाधिक पीडि़त राज्यों में मौतों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र के साथ दिल्ली, उप्र कर्नाटक, छत्तीसगढ़, गुजरात, पंजाब में 24 घंटों में ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा।

रिकवरी रेट घटी 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटों में जहां 4,01,993 नए मामले सामने आने से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,91,64,969 हो गई। कोरोना से ठीक होने की दर गिरकर 81.84 फीसद और मृत्युदर 1.11 फीसद हो गई है।

24 घंटों में 3,92,459 नए मामले

हालांकि देर रात मिली ताजा जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटों में 3,92,459 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,95,49,656 हो गई। इस अवधि में 3,684 और लोगों की मौत से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2,15,523 हो गया है।

देश में 3,43,910 एक्टिव केस 

इस दौरान 3,08,522 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिलने से कोरोना अब तक स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या 1,59,81,772 हो गई है। फिलहाल देश में सक्रिय मामलों की संख्या 33,43,910 है। दरअसल स्वास्थ्य मंत्रालय और अन्य एजेंसियों के आंकड़ों में अंतर का कारण उनका अलग-अलग समय पर जारी होना है।

क्‍या कहते हैं आंकड़े 

देश में बीते सात अगस्त को कोरोना संक्रमण के मामलों ने 20 लाख का आंकड़ा पार किया था। 16 सितंबर को 50 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। जबकि 1.50 करोड़ का आंकड़ा बीते 19 अप्रैल को पार हुआ।

28.8 करोड़ नमूनों की जांच

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) के अनुसार, 30 अप्रैल तक 28,83,37,385 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 19,45,299 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

सर्वाधिक मौतें महाराष्ट्र में

बीते 24 घंटों में देश में जिन 3,684 और लोगों की कोरोना से मौत हुई उनमें महाराष्ट्र से 802, दिल्ली से 412, उत्तर प्रदेश से 304, छत्तीसगढ़ से 229, कर्नाटक से 271, राजस्थान से 160, बंगाल से 103 और तमिलनाडु से 147 लोग शामिल हैं।

सर्वाधिक नए केस वाले राज्य

राज्य-नए मामले-कुल संक्रमित (लाख में)

महाराष्ट्र 63,28244.65

कर्नाटक 40,99015.64

केरल 35,63616.06

उत्तर प्रदेश 30,18012.82

दिल्ली 25,21911.86

तमिलनाडु 19,58811.86

आंध्र प्रदेश 19,41211.21

राजस्थान 17,6526.15

बंगाल 17,5128.45

छत्तीसगढ़ 15,9027.44

सर्वाधिक मौतें महाराष्ट्र में

बीते 24 घंटों में देश में जिन 3,684 और लोगों की कोरोना से मौत हुई उनमें महाराष्ट्र से 802, दिल्ली से 412, उत्तर प्रदेश से 304, छत्तीसगढ़ से 229, कर्नाटक से 271, गुजरात से 172, झारखंड से 169, राजस्थान से 160, तमिलनाडु से 147, पंजाब से 138, हरियाणा से 125, उत्तराखंड से 107, बंगाल से 103 मध्य प्रदेश से 102 और बिहार से 82 लोग शामिल हैं।

महाराष्ट्र और दिल्ली बढ़ा रहे चिंता

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में महाराष्ट्र और दिल्ली समेत कुल दस राज्यों में कोरोना का सर्वाधिक प्रकोप दिख रहा है। देश भर में हर दिन आने वाले नए मामलों में 73.71 फीसद हिस्सेदारी इन्हीं राज्यों की है। सरकार की चिंता बढ़ाने वाले दस राज्यों में महाराष्ट्र दिल्ली के अलावा कर्नाटक, केरल और उत्तर प्रदेश भी शामिल हैं।

78.22 फीसद केस 11 राज्यों से 

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शनिवार सुबह आठ तक देश में 32,68,710 सक्रिय मामले थे। 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 98,482 की वृद्धि हुई है। मंत्रालय ने बताया कि इन नए सक्रिय मामलों में 78.22 फीसद हिस्सेदारी देश के 11 राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, केरल, राजस्थान, गुजरात, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, बंगाल और बिहार की है।