अयोध्या मे श्रीराम की प्राणप्रतिष्ठा से नकुड हुआ राममय,मनी दीपावली

अयोध्या मे श्रीराम की प्राणप्रतिष्ठा से नकुड हुआ राममय,मनी दीपावली
नगर मे श्री राम की शोभायात्रा

नकुड 22 जनवरी इंद्रेश।  अयोध्या मे भगवान श्रीराम के निज धाम मे स्थापित प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होने के उपलक्ष्य में पूरा क्षेत्र राममय हो गया। लोगो ने भ्ंाडारे चलाये ।तो पटाख्ेा फोडकर जमकर दीपावली भी मनायी। नगर मे भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकालकर लोगो ने अपनी आस्था प्रगट की ।

इस मौके पर नगरपालिका ने कार सेवा के दौरान जेल मे रहे 22 राम भक्त कारसेवको को शाल ओढाकर सम्मानित किया। जिस समय अयोध्या धाम मे प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा था। तो ेनगर में हिंदु धर्मालंबियो का उत्साह देखकर ही बनता था। सुबह दस बजे से ही नकुलेश्वर महादेव मंदिर में रामभक्तो का जमावडा लगना शुरू हो गया था। महादेव मंदिर से शुरू हुई भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा मुख्य बाजारो व पुराना बस अडडा चैक तथा होली चैक को होती हई वापस महादेव मंिदर पर पहुचकर संपन्न हो गयी। शोभायात्रा में घोडो पर सवार दो युवक भगवानश्रीराम की ध्वज पताका लेकर चल रहे थे। उनके पीछे बैंडबाजों के साथ भगवान श्रीराम की झांकी से सुसज्जित रथ चल रहा था। शोभायात्रा में बडी संख्या मे महिलाओ के अलावा युवक, बुजुर्गाे चल रहे थे।

इससे पूर्व नगरपालिका ने अयोध्या कारसेवा के दौरान जेल मे रहे शिवचरण शर्मा, बशेश्वर गोयल, संजय कौशिक, राजेश त्यागी, डा0 वेदप्रकाश सैनी, नरेश गोयल, राजनशर्मा, अनुज चैधरी , हिमांशु अरोडा, आदि को संम्मानित किया गया। पूरा दिन नगर व क्षेत्र के मंिदरो पूजा , किर्तन का कार्यक्रम चलता रहा। इस मौके पर एसडीएम अजय कुमार अंबस्ट , पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, विधायक मुकेश चैधरी , पूर्व विधायक महीपाल माजरा, साहित मिततल, भाजपा जिलामहामंत्री राधेश्याम शर्मा, सुभाष सिंघल, सोहन गुप्ता, मनोज गोयल , आदि उपस्थित रहे। अध्याना, सढोली, फंदपुरी, आदि स्थानो पर भी दिन भर धार्मिक कार्यक्रम चलते रहे।

 

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे