जनसुनवाई पर भी पड़ा बारिश का असर, तीन समस्याओं में से एक का हुआ समाधान

जनसुनवाई पर भी पड़ा बारिश का असर, तीन समस्याओं में से एक का हुआ समाधान
सहारनपुर में जनसुनवाई करते नगरायुक्त शिपू गिरि।

सहारनपुर। दोपहर में आयी तेज बारिश का प्रभाव आज नगर निगम की जनसुनवाई पर भी पड़ा। आज मात्र तीन व्यक्तियों ने ही अपनी समस्याओं के निदान के लिए प्रार्थना पत्र दिए। इनमें से एक सफाई सम्बंधी तथा दो अतिक्रमण सम्बंधी समस्याएं रही। वार्ड 45 खुमरान रोड निवासी शाह अब्दुल्ला रोड पर बारिश के कारण फैली गंदगी की सफाई के लिए प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे जिस पर नगरायुक्त ने तुरंत क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक व सफाई मित्र को भेजकर रोड की सफाई कराकर समस्या का समाधान करा दिया। वार्ड 25 गणेश नगर कोरी माजरा निवासी रमेश चंद ने कोरी माजरा डिपो वाली गली के बीच रास्ते में खडे़ पीलर को हटाने तथा वार्ड 26 मानकमऊ निवासी जगदीश प्रसाद ने गंगोह रोड दुकानों के सामने लगाए जा रहे गेट को रुकवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। दोनों मामलों में नगरायुक्त ने प्रवर्तन दल प्रभारी को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।