कांवड़ यात्रा के मद्देनजर डीआईजी ने की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की समीक्षा

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर डीआईजी ने की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की समीक्षा
सहारनपुर में कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते डीआईजी अभिषेक सिंह।

सहारनपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने कांवड़ यात्रा की यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा की समीक्षा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा से पूर्व सड़कों के गड्ढे, विद्युत व्यवस्था आदि व्यवस्थाएं समय से दुरूस्त करा ली जाएं।

डीआईजी अभिषेक सिंह आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित नवीन सभागार में अंतरजनपदीय समन्वय गोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे। गोष्ठी में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों की निगरानी, अंतरजनपदीय समन्वय तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने सभी अधिकारियों को सतर्कता, बेहतर समन्वय और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए, ताकि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहारनपुर, पुलिस अधीक्षक शामली, पुलिस अधीक्षक यातायात सहारनपुर, पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून, पुलिस अधीक्षक यातायात हरिद्वार सहित विभिन्न जनपदों के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।