शिकायत मिलने पर अलर्ट मोड में आबकारी विभाग

शिकायत मिलने पर अलर्ट मोड में आबकारी विभाग
सहारनपुर में कचहरी पुल रोड पर बने ढाबे पर चैकिंग करती आबकारी विभाग की टीम।

सहारनपुर। प्रदेश के आबकारी आयुक्त के निर्देश पर आबकारी विभाग का चैकिंग अभियान जारी है। इसी अभियान के तहत देर रात आबकारी विभाग की टीम ने कचहरी पुल से लकड़ी के पुल तक बने ढाबों पर चैकिंग की गई।

गौरतलब है कि पिछले काफी समय शिकायत मिल रही थी कि लकड़ी के पुल के पास बने ढाबों पर अवैध रूप से शराब परोसी जा रही है। होटल स्वामियों का कहना था कि इन ढाबों पर अवैध रूप से शराब पिलाने से उनके बारों को काफी नुकसान हो रहा है। देर रात आबकारी विभाग के चार निरीक्षकों के नेतृत्व में टीम ने लकड़ी के पुल वाली सड़क पर बने ढाबों पर चैकिंग अभियान चलाया गया। आबकारी टीम के पहुंचते ही ढाबों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चैकिंग के दौरान कई ढाबों पर अवैध रूप से शराब पिलाते पाया गया जिसके चलते दो लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा-60 के तहत चालानी कार्यवाही की गई।

जिला आबकारी अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि अब यह चैकिंग अभियान लगातार चलता रहेगा तथा महानगर में किसी भी ढाबे तथा होटल के बार में किसी भी तरह से अवैध रूप से शराब परासने का काम नहीं होने दिया जाएगा। उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया कि आबकारी आयुक्त डॉ आदर्श सिंह के निर्देश पर अब प्रदेश सहित मंडल में कहीं पर भी अवैध शराब पिलाने नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सहारनपुर जिले में जितने भी ढाबों पर अवैध शराब पिलाई जा रही है अब उनके स्वामियों/संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण करने वाली टीम में सेक्टर 1 के आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा, सेक्टर 2 राजकमल सिंह चैहान, आबकारी निरीक्षक अरुण कुमार, आबकारी निरीक्षक अक्षय चैधरी, आबकारी निरीक्षक विकास यादव, प्रधान आबकारी सिपाही रविकांत राय, डोडू सिंह चैहान, पप्पू, हरपाल शामिल रहे।