• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Punjab Election 2022 Voting LIVE: पंजाब में बस थोड़ी देर में शुरू होगा मतदान, कड़ी सुरक्षा; दिग्गजों की साख दांव पर

  • February 20, 2022
Punjab Election 2022 Voting LIVE: पंजाब में बस थोड़ी देर में शुरू होगा मतदान, कड़ी सुरक्षा; दिग्गजों की साख दांव पर
विज्ञापन
विज्ञापन
  • LIVE Voting Punjab Election 2022 News Updates पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कुछ घंटे बाद शुरू होगा। मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है। इस चुनाव में सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी कैप्‍टन अमरिंदर सिंह प्रकाश सिंह बादल नवजोत सिंह सिद्धू कई दिग्‍गजों की साख दांव पर है।

चंडीगढ़। LIVE Punjab Election 2022 Voting: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान  बस थोड़ी देर में शुरू होगा। राज्‍य में मतदान सुबह ठीक आठ बजे शुरू हो जाएगा।  राज्‍य की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए आज को एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। राज्य के 2.14 करोड़ मतदाता कुल 1304 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए कर्मियाें का दल बूथों तक पहुंच चुके हैं और पूरे राज्‍य में मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है। बूथों और इसके आसपास के क्षेत्राें में पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है।

07.55 AM: राज्‍य में कई जगहों पर मतदाताओं की हलचल बढ़ी और ठंड के बाावजूद लोग मतदान केंद्रों पर आने शुरू हुए।

07.30 AM: मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के साथ अर्द्ध सैनिक बलों के जवान भी तैनात हैं।

07.05 AM: मतदान कर्मियों ने बूथोंं पर मोर्चा संभाला। बूथों पर सैनिटाइजर आदि के भी प्रबंध किए गए हैं।

jagran

पंजाब चुनाव मतदान 2022 लाइव अपडेट: जालंधर के एक मतदान केंद्र पर तैनात जवान। (एएनआइ)

सभी 117 सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग, 2.14 करोड़ वोटर करेंगे 1304 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) व संयुक्त समाज मोर्चा (एसएसएम) सभी 117 सीटों पर चुनाव मैदान में हैंं।शिरोमणि अकाली दल (शिअद) 97 व उसकी सहयोगी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 68, उसकी सहयोगी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) 34 व शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) 15 सीटों पर चुनाव लड़ दे रहे हैं।

प्रकाश सिंह बादल लंबी व कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला से मैदान में

शिअद के संरक्षक व पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे 95 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल देश में सबसे उम्रदराज प्रत्याशी हैं। वह मुक्तसर साहिब की लंंबी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, दो बार मुख्यमंत्री रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी पारंपरिक सीट पटियाला शहरी से चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस छोड़ने के बाद उन्होंने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) बनाकर भाजपा से गठबंधन किया है।

चन्नी, भगवंत, सुखबीर, सिद्धू, अश्वनी व राजेवाल पर सबकी नजर

वहीं, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी रूपनगर की चमकौर साहिब व बरनाला जिले की भदौड़ सीट से लड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान संगरूर जिले की धूरी और शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल फाजिल्का जिले की जलालाबाद सीट से मैदान में हैं। शिअद ने बसपा से गठबंधन किया है। गठबंधन ने सुखबीर को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया है।

पंजाब की सबसे रोचक लड़ाई अमृतसर ईस्ट सीट पर है। यहां से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू व शिअद के बिक्रम सिंह मजीठिया आमने-सामने हैं। कृषि कानून विरोधी आंदोलन के नेता बलबीर सिंह राजेवाल की सीट पर भी सबकी नजर रहेगी। वह लुधियाना के देहाती क्षेत्र की समराला सीट से दम दिखा रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पठानकोट सीट से मैदान में हैं। इस सीट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रैली कर चुके हैं। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा दस साल बाद विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह गुरदासपुर की कादियां सीट से उम्मीदवार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

—-

मतदाताओं की स्थिति

  • कुल मतदाता: 2,14,99,804
  • पुरुष मतदाता: 1,12,98,081
  • महिला मतदाता: 102,00,996
  • दिव्यांग मतदाता: 1,58,341
  • सर्विस वोटर्स: 1,09,624
  • एनआरआइ वोटर्स: 1608
  • थर्ड जेंडर: 727
  • 80 साल ऊपर के मतदाता: 50,92,05

—–

मतदान केंद्र व सुरक्षा

  • मतदान केंद्र:                             24,740
  • संवेदनशील मतदान केंद्र :             2013
  • माडल मतदान केंद्र :                   1196
  • पिंक पोलिंग बूथ :                        196
  • दिव्यांग संचालित मतदान केंद्र:      70
  • चुनाव कर्मी:                             2.50 लाख।
  • सुुरक्षा व अर्द्ध सैनिक सुरक्षा बल : 700 कंपनियां

———–

2017 में किस पार्टी को कितनी सीटें

कुल वोट पड़े: 77.40 प्रतिशत

पार्टी                           सीटें

  • कांग्रेस:                        77
  • शिअद:                        15
  • आप:                           20
  • भाजपा:                        03
  • लोक इंसाफ पार्टी:          02

—

2017 में जोन वाइज स्थिति

पार्टी               माझा                   दोआबा              मालवा

  • कांग्रेस:             22                      15                     40
  • शिअद:            02                        05                    08
  • आप:               02                       18                     0
  • भाजपा:            01                       01                   01
  • लोक इंसाफ पार्टी:  00                     00                  02

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
यूपी में महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सरकारी दफ्तरों में रहेगी छुट्टी

यूपी में महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सरकारी दफ्तरों में रहेगी छुट्टी

  • October 18, 2026
रामलीला मैदान में रैली की मिली इजाजत, 1 नवंबर को जुटेंगे कांग्रेस के नेता

रामलीला मैदान में रैली की मिली इजाजत, 1 नवंबर को जुटेंगे कांग्रेस के नेता

  • October 17, 2026
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन

CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन

  • October 17, 2026
‘दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से…’, CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान

‘दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से…’, CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान

  • October 17, 2026
विरोध करो, कमियां उजागर करो और चुनाव से सत्ता बदलो… सत्ता परिवर्तन पर पी चिदंबरम का भाजपा को जवाब

विरोध करो, कमियां उजागर करो और चुनाव से सत्ता बदलो… सत्ता परिवर्तन पर पी चिदंबरम का भाजपा को जवाब

  • October 17, 2026
‘हिंदुस्तान की सरकार…’, आधी रात हिरासत से छूटने के बाद नेहा बोरा का पहला बयान

‘हिंदुस्तान की सरकार…’, आधी रात हिरासत से छूटने के बाद नेहा बोरा का पहला बयान

  • October 17, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • यूपी में महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सरकारी दफ्तरों में रहेगी छुट्टी October 18, 2026
  • मातृशक्ति-दुर्गावाहिनी ने मनाई दुर्गाष्टमी, नयागाँव में निकाली शक्ति यात्रा October 18, 2026
  • कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा – ‘बहुत बड़ी साजिश…’ October 17, 2026
  • सोफिया इंटरनेशनल स्कूल में लगा लाइफ स्किल बाजार, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा October 17, 2026
  • अनुपस्थित बीएलओ का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश, दो को नोटिस October 17, 2026
  • रिक्शा टकराने पर भिड़े दो पक्ष, नगर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार October 17, 2026
  • सातवें नवरात्र पर बाला सुंदरी मंदिर पहुंचीं एमएलसी वंदना वर्मा October 17, 2026
  • सहारनपुर में चीनी व्यापारियों के स्टॉक की आकस्मिक जांच, नहीं मिली कोई अनियमितता October 17, 2026
  • सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 85 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण October 17, 2026
  • नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान – ‘वो जो भी बोलती है…’ October 17, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021