भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा देहात द्वारा जनसंपर्क चलाया गया अभियान

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा देहात द्वारा जनसंपर्क चलाया गया अभियान
  •  गांव तल्हेडी खूर्द मे बैठक को सम्बोधित करती वक्ता तथा बैठक में मौजूद महिला कार्यकर्ता

देवबंद [24CN]: शनिवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा देहात द्वारा जनसंपर्क अभियान के अन्र्तगत कई गांव रामुपुर, उंचा गांव, रणसुरा, दूधली ,परौली ,तिगरी, बाबुपुर, नगलीनुर, परोली, ओर तल्हेडी खुर्द मैं घर घर जाकर महिलाओं को भाजपा की जननीतियों को बताया।

जनसम्पर्क अभियान के अन्र्तगत गांव तल्हेडी खुर्द एक बैठक का आयोजन किया गया जिसको संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हरियाणा से प्रवासी के रूप में श्रीमति सरला एवं विधानसभा प्रभारी श्रीमती रमा गुप्ता ने कहा की सभी वर्ग की महिलाओं का रुझान भाजपा की ओर है यह महिलाओं का रेला पार्टी की नैया पार लगाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिलाओं के लिए अनेक कार्य किए हैं जैसे घर-घर में गैस सिलेंडर पहुंचाना, महीने में दो बार राशन देना, गरीबों को पक्के मकान बनवाना, शौचालय बनवाना, महिलाओं के खाते में पैसे आना, जैसी अनेक योजनाएं पार्टी द्वारा महिलाओं के लिये चलाई है। डॉक्टर कांता त्यागी, सुषमा ने भी बैठक मेे महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए महिला देहात मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती रेखा ने कहा की आने वाले समय मैं भाजपा की सरकार ही बनेगी और योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे ओर प्रदेश खुशहाल होगा। बैठक में ममता, कुसुम, दीपा, विमलेश, कमला, बेबी ,नरगिस एड, कोशल, उषा , अनीता , सीमा धीमान आदि महिला उपस्थित रही।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे