दिल्ली मे सीजेपी के आंदोलन मे जाने से रोकने के लिये पुलिस ने विपक्षी नेताओ को किया हाउस ऐरेस्ट
भीम आर्मी के नगर अध्यक्ष को हाउस ऐरेस्ट करते पुलिसकर्मी
नकुड 22 जुलाई इद्रेश। दिल्ली मे चल रहे सीजेपी के आंदोलन मे विपक्षी दलों के नेताओ को रोकने के लिये स्थानीय पुलिस आधीरात के बाद कई नेताओ को हाउस ऐरेस्ट कर लिया । इन नेताओ ने पुलिस की कार्रवाई की कडी आलोचना की है।
बीती रात करीब डेढ बजे भीम आर्मी के नगर अध्यक्ष महेश कुमार एडवोकेट के घर पर पुलिस पंहुच गयी। पुलिस ने महेश कुमार को जानकारी दी कि आप सुबह तक कंही नही जा सकते। हांलाकि महेश कुमार ने उन्हंे समझाने के प्रयास किया परंतु पुलिस उनकी घर के दरवाजे के सामने पहरे पर बैठ गयी। बडी संख्या मे पुलिस आने से मौहल्ले मे हडकंप मच गया। महेश कुमार का कहना है कि रात मे पुलिस आने से परिजन घबरा गये ।
उधर पुलिस ने कांगे्रस के स्थानीय नेता चंद्रशेखर मिततल को भी हाउस ऐरेस्ट कर लिया। पुलिस ने आधी रात के बाद ंचद्रशेखर मिततल के घर पर पहरा बैठा दिया। जिससे मौहल्ले के लोग दहशत मे आ गये। चंद्रशेखर मिततल ने पुलिस की कार्रवाई की निंदा की है।
हांलाकि भीमआर्मी के नगर अध्यक्ष महेश कुमार ने कहा कि भीम आर्मी संविधान मे विश्वास करती हैं । पंरतु सत्ता पक्ष उन्हे हाउस ऐरेस्ट करके उन्हे भयभीत करने का प्रयास कर रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
