शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में PRAGYA–2026 स्थापना सप्ताह समारोह के अंतर्गत – कैरियर काउंसलिंग सत्र, विज्ञान व कला एवं विरासत प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में आज दिनाँक 22 जुलाई 2026 दिन बुधवार को विश्वविद्यालय स्थापना दिवस एवं माननीय चेयरमैन डॉ. शोभित कुमार के जन्मोत्सव (जुलाई 24) के उपलक्ष्य में आयोजित “PRAGYA–2026 स्थापना सप्ताह समारोह” के अंतर्गत ‘इनोवेशन, क्रिएटिविटी एंड कल्चरल हेरिटेज: शोकेसिंग आइडियास, साइंस, आर्ट एंड इंडिजिनस नॉलेज’ थीम के अंतर्गत विश्वविद्यालय के विभिन्न विभाग जिसमे स्कूल ऑफ़ बेसिक एंड अप्लाइड साइंसेज, स्कूल ऑफ बायोलॉजिकल इंजीनियरिंग एंड साइंसेज, स्कूल ऑफ़ एजुकेशन, यूनिवर्सिटी हेरिटेज रिसर्च सेंटर एवं स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट एंड लैंग्वेजेज विभाग द्वारा भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं, हस्तशिल्प एवं स्वदेशी ज्ञान प्रणालियों से संबंधित विविध प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया। साथ ही, आस-पास के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष कैरियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आमंत्रित मुख्य अतिथि सीनियर डायरेक्टर सी.आर और एच.आर शोभित विश्वविद्यालय, प्रो.(डॉ.) देवेंद्र नारायण, शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) बी.एस. सिद्धू, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, संस्था के केयर टेकर सूफ़ी ज़हीर अख़्तर, डीन हेल्थ साइंसेस प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह एवं शिक्षकगण ने मां सरस्वती व बाबू विजेंद्र कुमार जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात विश्वविद्यालय कुलगीत का सामूहिक गायन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में कुलपति प्रो.(डॉ.) बी. एस. सिद्धू, ने मुख्य अतिथि प्रो.(डॉ.) देवेंद्र नारायण को पटका पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। तत्पश्चात प्रो.(डॉ.) प्रशांत कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्यों एवं छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कुलपति प्रो.(डॉ.) बी.एस. सिद्धू, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह एवं केयर टेकर सूफ़ी ज़हीर अख़्तर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आस-पास के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं दी। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं व्यक्तित्व विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। कैरियर काउंसलिंग सत्र को प्रो.(डॉ.) देवेंद्र नारायण ने सम्बोधित करते हुए विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं, रोजगार के उभरते अवसरों, कौशल विकास तथा व्यक्तित्व निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की एवं छात्र-छात्राओं के साथ संवाद एवं प्रश्नोत्तर भी किये। विभिन्न विद्यालयों जिनमे, हिंदू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी, रामकृष्ण मेहता इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, एसपीएम डीएवी पब्लिक स्कूल, राजेश पायलट स्कूल, दयाराम सिंह इंटर कॉलेज, जी.डी. एकेडमी, जगन्नाथ इंटर कॉलेज, दिलीप सिंह राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज से आए लगभग 569 से अधिक छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय में आयोजित कला एवं स्वदेशी ज्ञान प्रदर्शनी में भारतीय परंपराओं, लोक कला एवं सांस्कृतिक धरोहर (विरासत) का अवलोकन किया तथा प्रदर्शित मॉडलों, हस्तशिल्प एवं स्वदेशी ज्ञान परंपराओं से संबंधित प्रदर्शनों में विशेष रुचि दिखाई।

कार्यक्रम के समापन पर डॉ. नवीन कुमार, ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को उनकी सक्रिय भागीदारी एवं उत्साहवर्धन हेतु ई-सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
इस अवसर पर कार्यक्रम में आयोजक विभाग के सभी शिक्षकगण सक्रिय रूप से सम्मिलित रहे एवं कार्यक्रम के सफल संचालन में अपना योगदान प्रदान किया।

