उपनिबंधक के कार्यालय के निर्माण के लिये तहसील परिसर मे प्रस्तावित भूमि का प्रस्ताव निरस्त, नयी भूमि का प्रस्ताव मांगा

नकुड 22 जुलाई इंद्रेश। तहसील के उपनिबंधका चंयन करने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद तहसील प्रशासन ने तहसील परिसर मे भी नये भवन के लिये भूमि का प्रस्ताव भेजा था। पंरतु अब यह प्रस्ताव भी निरस्त हो गया हैं जिसके कारण उपनिबंधक कार्यालय के भवन निर्माण को लेकर दुविधा की स्थिति उत्पनन हो गयी है। अधिवक्ताओ को आंशका है कि तहसील प्रशासन एक बार फिर शमशान घाट के पास नगर पालिका द्वारा प्रस्तावित भूमि का चयन करने के प्रयास किये जा सकते है।क कार्यालय के नये भवन के लिये तहसील परिसर मे प्रस्तावित भूमि के प्रस्ताव को कार्यालय भवन के निर्माण के लिये नियुक्त कार्यदायी संस्था सिडको ने निरस्त कर दिया है।

सिडको के अधिशासी अभियंता ने 19 जुलाई को सहायक महानिरिक्षक निबंधन को इस आशय का एक पत्र भेजा है। पत्र मे कहा गया है कि सिडको के मुख्यालय ने प्रस्तावित साईट प्लान की भूमि एल शेप मे है। जो अत्यधिक छोटी है। कहा कि इस प्रस्तावित भूमि मे बनने वाला भवन तीन मंजिला भी बनाया जाये तो यह संभव नंही हैं।

सिडकों ने उपनिबंधन कार्यालय के लिये नये भवन के लिये 750 वर्ग मीटर की 25 गुणा 30 मीटर के भूमि प्लाट का पुनः नयी भूमि का प्रस्ताव मांगा है। इस प्रस्तावित भवन के लिये शासन ने 228.95 लाख रूपये स्वीकृृत किये है। जिसमे से शासन ने 114.475 लाख रूपये भवन निर्माण के लिये जारी भी कर दिये है।

गौरतलब है कि विगत जून माह में नगर पालिका की भूमि पर उपनिंबधक कार्यालय बनाने का प्रस्ताव भेजे जाने के विरोध मे तहसील बार संघ ने दस दिनो तक तालाबंद हडताल की थी। जिसके बाद जिलाप्रशासन ने प्रस्तावित भवन के लिये अन्य भूमि