प0उ0प्र0सं0उ0 व्यापार मंडल ने व्यापारियों की सुरक्षा के लिए एमबीडी चैक पर लगाया सीसीटीवी कैमरा।

प0उ0प्र0सं0उ0 व्यापार मंडल ने व्यापारियों की सुरक्षा के लिए एमबीडी चैक पर लगाया सीसीटीवी कैमरा।
  • सी0सी0टी0वी कैमरे लगाने के दौरान मौके पर पुलिस व व्यापारी नेता विवेक तायल

देवबंद [24CN]: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की ओर से प्रशासन के आह्वान पर व्यापारियों की सुरक्षा के लिए नगर के मुख्य चैराहे एमबीडी चैक पर डिजिटल कैमरा व डीवीआर का एक सेट लगाया गया।

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विवेक तायल ने बताया कि व्यापार मंडल की ओर से पूर्व में आयोजित परिचय बैठक में एसडीएम संजीव कुमार एवं थाना प्रभारी हृदय नारायण सिंह के निवेदन अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने आगे बढ़कर व्यापारियों के हित व सुरक्षा के लिए कैमरे लगवाने का निर्णय लिया था।
बुधवार को उसी निर्णय के अनुसार नगर के व्यस्ततम चैराहे पर व्यापार मंडल द्वारा इस कार्य को किया गया। इसमें मनोज सिंघल, संदीप शर्मा, अजय गर्ग, सुमित धवन, राजेश सिंघल, नीरज सिंघल, आयुष गुप्ता, अमित सोनी आदि साथियों का सहयोग रहा।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे