भाजपा ही कर सकती है सर्वसमाज का विकास: स्वतंत्र देव सिंह

भाजपा ही कर सकती है सर्वसमाज का विकास: स्वतंत्र देव सिंह
  • सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह।

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज सभी वर्गों का भाजपा को पूर्ण समर्थन मिल रहा है और लोकसभा चुनाव में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व सरकार बनने जा रही है।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह दिल्ली रोड स्थित एक वैंकट हॉल में पार्टी प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के समर्थन में आयोजित सभा को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान सिख व पंजाब समाज के लोगों ने राघव लखन पाल शर्मा को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा ही सर्वसमाज का विकास कर सकती है। इस दौरान प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज जिस तरह पंजाबी व सिख समाज के लोगों ने पार्टी उम्मीदवार का समर्थन किया है निश्चित रूप से यह मील का पत्थर साबित होगा।

अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बासित अली ने कहा कि टुकड़े-टुकड़े करने वालों से डरने की जरुरत नहीं है। इन्होंने हमें आज तक आपस में लड़ाया एक दुसरे से अलग रखा लेकिन आज समय आ गया है हमें अपने वोट की ताकत से इनको जवाब देंगे। इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष मानवीर पुंडीर, वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार राजू, पूर्व जिला नगर अध्यक्ष भाजपा हेमंत अरोड़ा, सरदार सुखमीत सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा हैदर अली गुज्जर, भाजपा नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा जावेद, मतीश्वर चांदना, करण सचदेवा, सरदार सृजन बग्गा, सरदार अभिजीत सिंह, सरदार सतविंदर सिंह माकन, सरदार नरेंदर सिंह कोहली, सरदार आई पी सिंह, जनरल सेकेट्री गुरुद्वारा सिंह सभा सरदार गुविंदर सिंह कालड़ा, सरदार दलजीत सिंह कोचर सीनियर वाईस प्रेसिडेंट, अर्जुन सचदेवा, हरिलाल सिंह ग्रोवर, जत्थेदार प्रीतम सिंह, सरदार सन्नी भरावा, दीदार सिंह सेठी, डॉक्टर सी एस आनंद, डॉक्टर एम् पी चावला, सन्नी बग्गा, सु जसवीर सिंह, रविंदर मिगलानी, सुप्नीत सिंह, सरदार गुरपेज सिंह पेजी, हरजीत नरूला, पंकज खुराना सहित कई पंजाबी सिख समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरूसिंह सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दलजीत सिंह व संचालन एच. एस. चड्ढा ने किया।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे