भाईचारे के बल पर ही 2027 में बसपा उत्तर प्रदेश में बनाएगी सरकार: डा. मेघराज

- सहारनपुर में बसपा मंडल कार्यालय पर एकजुटता का प्रदर्शन करते बसपा पदाधिकारी।
सहारनपुर। पूर्व एमएलसी एवं वरिष्ठ बसपा नेता डॉक्टर मेघराज सिंह जरावरे ने कहा कि बसपा भाईचारे में अधिक विश्वास रखती है और इसे बढ़ाए जाने की आवश्यकता है ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी एक बार फिर अपनी जीत का परचम लहरा सके।
पूर्व एमएलसी डॉ. मेघराज सिंह जरावरे आज देहरादून रोड स्थित बसपा मंडल कार्यालय पर भाईचारा बनाओ संगठन की आयोजित बैठक एवं बुद्ध पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। श्री जरावरे ने बुद्ध पूर्णिमा की बधाई देते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी भाईचारे में सबसे ज्यादा विस्वास रखती है। 2007 में पिछड़े समाज मे भाईचारा बनाकर सरकार बनाई थी। उन्होंने कहा कि आज भी उस भाईचारे की बहुत जरूरत है ताकि उत्तर प्रदेश में पांचवीं बार बहुजन समाज पार्टी की सरकार बन सके।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को भाईचारा बनाओ को बढ़ावा देने का संकल्प कराया। कोऑर्डिनेटर हाजी सरफराज राइन ने कहा कि पिछड़ा समाज यदि दलित समाज की तरह भाईचारा बनाने में बढ़चढक़र हिस्सा लें तो निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार को बनने से कोई नहीं रोक नही सकता । जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह ननौता ने कहा कि भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए सर्व समाज को भागीदारी करनी होगी तभी इसमें सफलता मिलेगी।
इनके अलावा जिला संयोजक अजब सिंह सैनी एवं सुशील कुमार जायसवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में ब्लॉक प्रमुख मेहरबान आलम के छोटे भाई शहजाद आलम के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर आत्मा शांति की प्रार्थना करते हुए शोक व्यक्त किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह व संचालन सुशील कुमार ने किया। इस मौके पर सुनेश प्रधान, अमित प्रधान, जोरा सिंह, मोदी कुमार, सुशील बौद्ध, अंकुश सैनी, अशोक सैनी, नीलकमल, अमित प्रधान, प्रदीप सैनी, नीरज बौद्ध, अरुण सैनी आदि मौजूद रहे।