गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा और भक्ति का संगम, शिष्यों ने गुरू का तिलक कर लिया आर्शीवाद

गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा और भक्ति का संगम, शिष्यों ने गुरू का तिलक कर लिया आर्शीवाद
सहारनपुर में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर विद्वान पंडित से आशीर्वाद जनप्रतिनिधि।

सहारनपुर। जैन बाग धर्मशाला में गुरु पूर्णिमा (व्यास पूर्णिमा) पर्व श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम आचार्य पंडित प्रगीत कौशिक महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में दीक्षित शिष्य परिवारों ने सपरिवार भाग लिया।

इस अवसर पर सतगुरुदेव महाराज ने कहा कि गुरु के बिना इस लोक और परलोक में जीव की गति संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि परमात्मा की प्राप्ति के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सद्गुरु का आश्रय ग्रहण करना चाहिए। पूजन के उपरांत 56 भोग, 36 व्यंजन एवं प्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य सचिव पं. ललित जी, आचार्य नितिन शांडिल्य, पंडित कौशिक प्रणयन प्रगीत, अक्षय अग्रवाल, संजय बंसल, उदित वर्मा, संकेत गोयल, आदित्य सैनी, मोहित मित्तल, सचिन गोयल, राकेश मित्तल, रजत सैनी एवं अरुण कौशिक सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। महिलाओं में गुरु माँ श्रीमती प्रेरणा कौशिक, आरजू शर्मा, रितु मित्तल, भारती बंसल, प्रीति गोयल एवं अर्पिता अग्रवाल ने भी सहभागिता की। आयोजन के दौरान समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की गई।