मण्डलीय कराटे प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) में रहा जनपद सहारनपुर का दबदबा

मण्डलीय कराटे प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) में रहा जनपद सहारनपुर का दबदबा
सहारनपुर में आयोजित मंडलीय कराटे प्रतियोगिता में पसीना बहाते खिलाड़ी।

सहारनपुर। मण्डलीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बालिका वर्ग में जनपद के खिलाड़ियों का दबदबा कायम किया गया, जिसमें राजकीय कन्या इंटर कालेज की 13 खिलाडियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये चयन किया गया। राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के राज्य मंत्री संसदीय कार्य एवं अद्योगिक विकास जसवंत सिंह सैनी, संयुक्त शिक्षा निदेशक राणा सहस्त्रांशु कुमार सुमन तथा जिला विद्यालय निरीक्ष् जय करन यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय हर्ष देव स्वामी पर ने संयुक्त रूप से शुभारभ किया।

राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज, सहारनपुर में प्रतियोगिता संयोजिका श्रीमती अनिता सिंह कार्यक्रम  प्रभारी श्रीमती सोनिया पवांर मंडलीय कीड़ा सचिव, डॉ आशु सिंह द्वारा सरस्वती माँ के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का प्रारंभ किया गया। राज्यमंत्री जसवंत सैनी द्वारा छात्राओं को खेल प्रतियोगिता में खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने के लिए कहा साथ ही आज गुरु पूर्णिमा के दिन राज्यमंत्री ने सभी छात्राओं को अपनी प्रथम गुरु माता पिता एवं शिक्षिकाओं के सम्मान व आदर करने के लिए प्रेरित किया तथा बालिकाओं को तथा बालिकाओं को देश में हो रही देश विरोधी गतिविधियों से सचेत रहने व देशप्रेम के विषय में बताया।

संयुक्त शिक्षा निदेशक महोदय, श्री राणा सहस्त्रांशु कुमार सुमन द्वारा बच्चों को मंडल का नाम राज्य एवं राष्ट्रीय  स्तर पर करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में मण्डल सहारनपुर के तीनो जनपद के द्वारा प्रतिभाग किया गया चयनित खिलाड़ी दिनांक 17.08.2026 से 19.08.2026 लखनऊ में आयोजित होने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये (अण्डर 14 बालिका वर्ग ) में वजन -26 वलिया -30 जकिया,, -34 सुजाता -42 प्रेरणा, -46 गुंजन,-50 पूर्वी घ्50 इशिका जनपद  सहारनपुर । -38 सिवी मुजफ्फरनगर। अण्डर 17 बालिका वर्ग ) में वजन -32 आरूषि, -36 रमशा,-40 विनीता,-44 मिस्टी, -48 संजीवनी -52 मीनाक्षी,-56 गौरान्शी-60 जनब, 68 अंशीका -जनपद  सहारनपुर,  (अण्डर 19 बालिका वर्ग) में वजन – 32 प्रेरणा, -36 वंशिका -40 लायबा,श्44 कोमल ,-48 श्री शर्मा -52 कनक, -56 सानिया, -64 शना, 68 वंशिका जनपद सहारनपुर चयन किया गया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में श्रीमती अलका अग्रवाल, बसंत उपाध्याय, नीरू प्रजापति, राममोहन सैनी, बिजेन्द्र पवार,  श्रीमती अलका रानी, श्रीमती निकुंज वर्मा, श्रीमती मंजीत मोर्चा, श्रीमती रश्मि गुप्ता, श्रीमती अंजना कश्यप व समस्त स्टाफ द्वारा भी पूर्ण सहयोग किया रहा।