नकुड मे नगर पालिका ने कराया वृक्षारोपण

नकुड मे नगर पालिका ने कराया वृक्षारोपण
फोटो वृक्षारोपण करते नगर पालिका अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता

नकुड 12 जुलाई इंद्रेश। नगरपालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने कहा है कि वृक्ष प्राणदाता है। जबतक वृक्ष है जीवन भी तभी तक है। इसलिये वृक्षारोपण आवश्यक हैं ।

एक पेड मां के नाम अभियान के अंतर्गत शमशान घाट रोड पर वृक्षारोपण का शुभारंभ करते हुए उन्होंने आम जनमानस से वृक्षारोपण मे अपना योगदान देने का अनुरोध किया। कार्यक्रम मे सडक के दोनो ओर पौधारोपण किया गया। जिसमे नगरपालिका के कर्मचारियो के अलावा नगर के अग्रणी व्यक्तियो ने भी भाग लिया । इस मौके पर नगरपालिका ने 14 सौ पौधो का रोपण किया।

इस मौके पर सुलेमान खान, पालिका के वरिष्ठ लिपिक सुरेश सैनी, पालिका सदस्य रूपराम, के अलावा नगर पालिका का स्टाफ उपस्थित रहा।