नकुड सहारनपुर सडक का चौड़ीकरण कराने की मांग
नकुड 12 जुलाई इंद्रेश। बढते वाहनो के दबाव के बीच नकुड सहारनपुर रोड के चौड़ीकरण की आवश्यकता महसूस की जाने लगी है। भाकियु समेत कई संगठनो ने इस सडक का तुरंत चैडीकरण कराने की मांग की है।
नकुड सहारनपुर रोड करीब 23 किमी लंबा है। जो नकुड तहसील को जिलामुख्यालय से जोडने वाला एकमात्र सडक है। साथ ही तीतरो से लेकर गंगोह , लखनौती , अंबेहेटा , रानीपुर बरसी जैसे क्षेत्रो को जिलामुख्यालय से जोडकर जीवन रेखा का काम करता है। पंरतु इस सडक पर वाहनो की बढती संख्या का दबाव बढता जा रहा है । इस सडक पर लाखों की संख्या में भारी व हल्के वाहन दौडते है। वाहनो की बढती सख्यां ने इसे संकरा बना दिया है।
बढते वाहनो के कारण सडक पर दुर्घटनाओ की संख्या भी बढ रही है। कोई ऐसा शुभ दिन होगा जिस दिन इस सडक पर कोई दुर्घटना न हो। ऐसे मे इस सडक के चैडीकरण की मांग बढ रही है। भाकियु के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियो को तंुरत इस सडक का चैडीकरण करना चाहिए। दो वर्ष पूर्व इस सडक के चैडीकरण करने की मांग विभाग से की गयी थी। पंरतु अब तक इस पर प्रस्ताव शासन को न जाना दुभाग्र्यपुर्ण है।
युनियन के संजय चैधरी , चै0 देवी सिंह व ब्लाक अध्यक्ष बलेंद्र सिंह ने कहा कि यह सडक नकुड व गंगोह क्षेत्रों के लिये लाईफ लाईन है। अब से पहले ही लोकनिर्माण विभाग को इसका चैडीकरण कर देना चाहिए था। पंरतु अब इस कार्य मे देर नंही होनी चाहिए। बढते वाहनो के कारण अब यह सडक दुर्घटनाओ का कारण बन रही है। विभाग तुंरत इस कार्य को शासन तक भेजे।
नयागाव निवासी राजकुमार प्रधान, छाप्पर निवासी एडवोकेट राजपालसिंह ने भी जिलाधिकारी से इस सडक का चौड़ीकरण कराने की मांग की हैं । उनका कहना है कि बांदुखेडी से सहारनपुर तक यह सडक उखडी पडी है। अधिकारियो ने इस हिस्से की तो मरम्मत तक नंही करायी । उपर से सडक के संकरी होने से होने वाली दुर्घटनाओ मे लोग चोटिल हो रहे है।
