व्यापारी संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों की समस्याओं एवं सुझाव जानकर की विस्तृत चर्चा
सहारनपुर। राज्य कर भवन में शनिवार को व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के यार्न, थ्रेड, होजरी एवं मांझा निर्माताओं तथा व्यापारियों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों से चाइनीज मांझे की खरीद-बिक्री पूरी तरह बंद करने की अपील की।
इस पर उपस्थित व्यापारियों ने चाइनीज मांझे का कारोबार नहीं करने का संकल्प लिया और आश्वासन दिया कि वे अपने-अपने व्यापारिक संगठनों के माध्यम से भी इसके खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाएंगे, ताकि इसकी खरीद और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। संवाद कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त (कार्यकारी) अमित पाठक, उपयुक्त राज्य कर राजीव कुमार शाक्य, सहायक आयुक्त राजेश कुमार, ब्रजभान गुप्ता, कृष्ण मुरारी यादव, हेमंत कुमार पंकज तथा राज्य कर अधिकारी रोहित पंत सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रमुख व्यापारियों वैभव कंबोज, रविंद्र कंबोज, धनश्याम माहेश्वरी, प्रवीण धनुका, अमित मखानी, मनोज कुमार जैन, संदीप अग्रवाल, पराग मेहंदीरत्ता और राकेश गांधी सहित अनेक व्यापारियों ने भाग लिया तथा चाइनीज मांझे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का समर्थन किया।
