नकुड मे श्रद्धा व उत्साह के साथ मनायी गयी महाशिवरात्री
नकुड 11 अगस्त इंद्रेश। क्षेत्र मे महाशिवरात्री का पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। हजारो की संख्या में श्रद्धालुआंे ने शिवमंिदरो मे जलाभिषेक किया। हरिद्वार से कावड लेकर आये कावडियों ने भी शिवंमदिरो मे गंगाजल से लाभिषेक किया। मंदिरों मे दिन भर श्रद्वालुओ भीड लगी रही।
नगर के प्राचीन शिवाला महादेव मंदिर मे सुबह से ही शिवलिंग पर जलाभिषेक करने वालों की भीड लगी रही। कांवडियो ने भी मंदिर मे जलाभिषेक किया। इसके अलावा बाईपास स्थित संतसंग भवन मे स्थित शिव मंिदर मे भी बडी संख्या मे कावडियो ने गंगाजल से जलाभिषेक किया। नयागांव रोड स्थित शिवमंिदर मे सुबह से श्रद्वालुओ की भीड लगी रही।
इसके अलावा अघ्याना, नयागांव ,रानीपुर बरसी,खोशपुरा , जैनपुर आदि गांवों मे भी श्रद्धालुओ ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। दुपहर बाद तक शिव मंिदरो मे कावडिये व श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करते रहे। श्रद्धालुओ ने भगवान शिव से परिवार , समाज व देश मे शांति , व संपन्नता की मन्नत मांगी ।
