निःशुल्क मोबाइल चिकित्सा एवं कांवड़ सेवा शिविर का समापन

निःशुल्क मोबाइल चिकित्सा एवं कांवड़ सेवा शिविर का समापन

गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह और वीकेयर हॉस्पिटल, गंगोह के संयुक्त सौजन्य से आयोजित निःशुल्क मोबाइल चिकित्सा एवं कांवड़ सेवा शिविर का मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। 08 से 11 अगस्त 2026 तक आयोजित इस सेवा शिविर के माध्यम से हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं को निःशुल्क चिकित्सा एवं सेवा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर का शुभारंभ 08 अगस्त को शिव चौक, गंगोह में शोभित विश्वविद्यालय के कुलसचिव, प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, संस्था के केयरटेकर सूफी जहीर अख्तर एवं सीएचसी गंगोह के प्रभारी डॉ. रोहित वालिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।

शिविर के दौरान कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, आवश्यक दवाइयां, प्राथमिक उपचार, आपातकालीन चिकित्सा सहायता, शीतल पेयजल एवं जलपान की सुविधा प्रदान की गई। यह सेवा गंगोह शिव चौक से नगर के आसपास लगभग 35 किलोमीटर क्षेत्र तक उपलब्ध कराई गई।

सेवा शिविर के सफल संचालन में जय हिंद सामाजिक संस्था एवं अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। चिकित्सकों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों ने भी पूरे समर्पण के साथ सेवा कार्य में सहभागिता की।

शिविर के अंतिम दिन गुड़-छप्पर रोड स्थित शिव मंदिर की ओर जा रहे कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं को जलपान वितरित कर सेवा कार्य का समापन किया गया। इस अवसर पर स्कूल ऑफ एजुकेशन के डीन प्रो.(डॉ.) प्रशांत कुमार, जय हिंद सामाजिक संस्था के संस्थापक, उमंग शर्मा तथा अन्य सदस्य एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply