महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ महानगर

महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ महानगर
शिवलिंग पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु

सहारनपुर। सावन माह की महाशिवरात्रि  पर महानगर पूरी तरह शिवमय नजर आया। जिले के प्रमुख शिवालयों में तड़के सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर हर-हर महादेवा् और बम-बम भोलेके जयघोष से गूंज उठे तथा पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस दौरान हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौटे कावडियों ने अटुट आस्था के साथ भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक किया और प्रभु आर्शीवाद प्राप्त किया। महानगर के प्राचीन श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर व श्री बागेश्वर महा देव मंदिर सहित अन्य प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालु सुबह से ही जल, दूध, बेलपत्र, पुष्प एवं फल लेकर भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव का अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं देश-दुनिया में शांति की कामना की। सावन के पहले सोमवार को लेकर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जगह-जगह फूलों की सजावट और विशेष पूजा-अर्चना की व्यवस्था की गई।

श्रद्वालुओं ने भगवान शिव जलाभिषेक, किया इस दौरान श्रद्वालुओं ने बेल पत्र, भांग, धतुरा, दही, दूध, गंगाजल, फल फूल से पूजा अर्चना कर सभी की सुख समृद्वि की कामना की। मंदिरों में भजन-कीर्तन और शिव स्तुति का आयोजन भी हुआ, जिससे पूरा वातावरण शिवभक्ति के रंग में रंगा रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए मंदिर परिसर एवं आसपास पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई। स्वयंसेवकों ने भी दर्शनार्थियों को व्यवस्थित रूप से दर्शन कराने और जलाभिषेक कराने में सहयोग किया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

सावन माह की महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धा और आस्था ने यह साबित कर दिया कि भगवान भोलेनाथ के प्रति लोगों की अटूट श्रद्धा आज भी पहले की तरह ही बनी हुई है। दिनभर शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा और पूरा शहर शिवभक्ति में सराबोर दिखाई दिया। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ तीर्थयात्रियों ने गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। समस्त शिवालयों कांवड़ तीर्थयात्रियों के लिये विशेष व्यवस्था की गयी थी, वहीं सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किये गये थे।

Leave a Reply