सिंह ब्रदर्स वेल्फेयर सोसाइटी के स्थापना दिवस पर सजाया गया कीर्तन दरबार

- सहारनपुर में शबद कीरतन करते रागी जत्थे।
सहारनपुर। सिंह ब्रदर्स वेलफेयर सोसाइटी के 7 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में गुरुद्वारा भाई किरपाल सिंह में कीर्तन दरबार सजाया गया जिसमें श्री सुखमणि साहिब का पाठ किया गया। दिल्ली रोड गुरूद्वारा भाई किरपाल सिंह में आयोजित कार्यक्रम में सजाए गए कीरतन दरबार में श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी द्वारा सुखमनी साहिब का पाठ किया गया। इस दौरान रागी जत्था भाई अनुज सिंह जी ने गुरबाणी कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया। इस दौरान नगर विधायक राजीव गुंबर, संस्था अध्यक्ष मनिंदर सिंह, प्रबंधक मंजोत सिंह, कोषाध्यक्ष चरणप्रीत सिंह, शेरसिंह, साहिब सिंह, राजविंदर सिंह, त्रिलोचन सिंह, गुरजंट सिंह, रविन्द्र सिंह, गुरप्रीत सिंह खालसा, गुरविंदर सिंह, योगेश दहिया आदि सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।