घायल नील गाय ने बस्ती मे घुसकर मचाया उत्पात

- घायल नील गाय
नकुड 15 मार्च इंद्रेश। खेतो से नगर मे आयी घायल नील गाय बाजार मे घुस गयी । जिससे नगर मे हडकंप मच गया। बामुश्किल नील गाय को जंगल की ओर भगाया गया।
घटना शनिवार शाम की है। एक नील गाय बिजलीघर की ओर के खेतो से मौहल्ला बंजारान मे आ गयी। वंहा वह एक चिकित्सक की दुकान मे घुस गयी। जैसे तैसे नील गाय को दुकान से निकाला गया तो वह मौहल्ले की सडको से होती हुई तहसील की ओर चली गयी। वंहा भी वह एक सब्जी की ुदाकान मे घुस गयी। प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि नीलगाय के पिछले पैर के उपर गंभीर घाव था। जो किसी गोली लगने से बना हुआ प्रतीत हो रहा था। माना जा रहा है कि किसी ने उसका शिकार करने के लिये उस पर फायर झोंका होगा। जिसके बाद घायल नील गाय भागकर बस्ती मे घुस चली आयी।
नील गाय के एक दुकान से दुसरी मे घुसकर उत्पात मचाने से काफी समय तक नगर में हडकंप मचा रहा। जिसके बाद उसे बामुश्किल जंगल की ओर भगाया जा सका। नील गाय के ख्ेातो मे जाने के बाद ही नगर वासियो ने चैन की सांस ली।