घाटमपुर मे पंचायत मे चली गोली, एक घायल, पुलिस कर रही है मामले की जांच

घाटमपुर मे पंचायत मे चली गोली, एक घायल, पुलिस कर रही है मामले की जांच
घटना की जांच करती पुलिस

नकुड [इंद्रेश त्यागी]। अंबेहेटा क्षेत्र के घाटमपुर गांव में जमीनी विवाद को निपटाने के लिये बुलाई गयी पंचायत में फायरिंग हो गयी। एक पक्ष द्वारा की गयी फायरिंग मे एक व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक शनिवार को घाटमपुर में एक विवाद के सुलझाने के लिये कामिल के घर पर पंचायत आयोजित की गयी थी। गांव के मनोवर मे माहिर के बीच काफी लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। पंचायत में दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। गरमागर्मी बढने पर एक पक्ष के युवक ने दुसरे पक्ष पर तमंचे से गोली चला दी। गोली पंचायत मे मौजुद बशीर पुत्र रहमत को लग गयी। गोली चलने की खबर गांव में फैलते ही घटनास्थल पर भीड एकत्रित हो गयी।

गांव में गोली चलने की सूचना मिलने पर कोतवाल किरणपालसिंह दलबल के साथ गांव में पहुचे। उन्होने घटना की बाबत ग्रामीणों से जानकारी ली। उन्होने कहा मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कडी कार्रवाई की जायेगी। उधर आरोपी युवक पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गया। घायल बशीर को उपचार के लिये चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है।

उधर कोतवाल किरणपाल सिंह ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाडने की कोशिशों को सख्ती के साथ रोका जायेगा। आरोपी को बख्शा नंही जायेगा।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे