09 अक्टूबर 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों का बिजनेस प्लान सफल होगा, धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी

09 अक्टूबर 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों का बिजनेस प्लान सफल होगा, धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी

Horoscope Today ।  12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, अधिक आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

राशिफल

मेष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। कुछ पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। उपहार या सुखद समाचार संभव है। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिल सकती है।

कर्क: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा।

सिंह: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। आर्थिक योजना साकार होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

कन्या: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन और सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में सुधार आएगा। धन व्यय अधिक होगा। शाही खर्चे पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

वृश्चिक: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

धनु: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

मकर: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा।

कुंभ: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मीन: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता अथवा धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे