नगरपालिका परिसर मे खेली गयी फूलो की होली

नगरपालिका परिसर मे खेली गयी फूलो की होली
  • पालिका परिसर में फूलो से होली खेलते कर्मचारी व पालिका बोर्ड के सदस्य

नकुड [इंद्रेश त्यागी] पालिकाध्यक्ष शाहनवाज खान ने कहा है कि सभी पर्व उनकी मूल भावना के अनुरूप मनाने चाहिए। त्यौहारो केा मनाने के लिये सब को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। इस मौके पर फूलो की होली खेली गयी।

पालिकाध्यक्ष यंहा पालिका परिसर मे आयोजित होली मिलन समारोह मे उपस्थित नगर वासियो को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि नकुड की परंपरा रही है कि सभी एक दुसरे का सहयोग करते है तथा सबकी धार्मिक भावनाओ का ख्याल भी रखते है। कस्बे आधारभूत पानी व प्रकाश व्यवस्थाओ को दुरूस्त बताते हुए उन्होने कहा कि पालिकाकर्मियों की महनत के चलते ही पानी सफाई व प्रकाश की व्यवस्थाए इतनी सुचारू हो सकी है।

फूलो से होली खेलते कर्मचारी

अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सरोज ने नगर वासियो से त्यौहारो को मिलजुलकर मनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम को पालिका सभासदो व कई अन्य अग्रणी व्यक्तियों को ने भी संबोधित किया। इस मौके पर फूलो की होली खेली गयी।

कार्यक्रम में पालिका सभासद परिवार पाल,अभिषेक जैन, देवकुमार त्यागी महेश कुमार , पंकज रूहेला, मुनेश कुमार, नदीम निजामी, विपुल गुप्ता, त्रिलोकचंद, अफजाल निजामी, डा0 इदरीश अहमद ,अजीत चैधरी , दीपक सैनी, इंद्रेश त्यागी, सुशील कुमार सैनी, आशीष शर्मा सहित पालिका के सभासद व समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे