छात्राएं अवांछित व्यवहार की शिकायत आंतरिक समिति को दें

छात्राएं अवांछित व्यवहार की शिकायत आंतरिक समिति को दें
केएलजीएम इंटर कालेज में छात्राओ को संबाधित करते वक्ता

नकुड 18 सितबंर इंद्रेश। केएलजीएम इंटर कालेज मे कार्यस्थल पर महिलाओ की सुरक्षा विषय पर आयोजित कार्यक्रम मे वक्ताओं ने छात्राओं व महिलाअध्यापिकाओं से बेहिचक अवंाछित व्यवहार की सूचना अंातरिक समिति के अध्यक्ष को देने का आग्रह किया है।

नगर के प्रतिष्ठित केएलजीएम इंटर कालेज में आयोजित गोष्ठी में मुख्य वक्ता इंद्रेश त्यागी ने कहा कि कार्य स्थल मे महिला उत्पीडन निषेध व प्रतिषेध अधिनियम 2013 की मंशा ऐसे स्थानों पर महिलाकर्मियो व छात्राओं को समानता , सम्मान व गरिमा के साथ काम करने का वातावरण बनाना है। इसके लिये प्रत्येक संस्था में एक आंतरिक समिति काम करती है। जो अवांछित व्यवहार की शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण करती है।
प्रधानाचार्य केप्टन गौरव मिश्रा ने बताया कि विद्यालय मे करीब साढे सौलह सौ छात्र छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रही है। ऐसे मे विद्यालय प्रशासन का प्रयास होता है कि छात्राऐं बिना किसी भय व संकोच के अपनी बात कह सके। उनकी शिकायतों की सुनवाई व निस्तारण के लिये विद्यालय मे एक आंतरिक समिति गठित की गयी है। जिसकी अध्यक्ष विद्यालय की प्रवक्ता संध्यासिंह है। उन्होंने कहा कि छात्राऐ किसी भी शिकायत को समिति के सामने रख सकती है। विद्यालय मे शिकायत बोक्स भी लगाया गया है। अगर कोई छा़त्रा सामने नहंी आना चाहती तो वह अपनी शिकायत बिना नाम लिखे भी बोक्स मे डाल सकती है। प्रत्येक सप्ताह इस बोक्स को खोला जाता है।
इस मौके पर समिति की अध्यक्ष संध्यासिंह , व पुनम त्यागी व सुभाष गुप्ता ने भी छात्राओं को संबोधित किया।