अध्याना के आंगनबाड़ी केंद्र पर अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित

नकुड़। अध्याना गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संवाद कार्यक्रम आयोजित कर उत्सव मनाया गया। इस दौरान हेल्दी बेबी प्रतियोगिता, अन्नप्राशन और गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहित त्यागी ने पुष्टाहार से तैयार की जाने वाली विभिन्न रेसिपी के बारे में जानकारी दी। वहीं प्रधानाध्यापक चंद्रपाल ने बच्चे का अन्नप्राशन कराया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं और बच्चों की माताओं को स्वस्थ शिशु के लिए पोषण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं को पौष्टिक आहार, बच्चों के स्वास्थ्य और नियमित देखभाल से जुड़ी जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर सुमन त्यागी, पारूल त्यागी, अगनेस, तोपनो, कोमल देवी, पिंकी, रमन, सरिता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply