ग्लोकल विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा अंजू भट्ट बनी आईएएस

ग्लोकल विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा अंजू भट्ट बनी आईएएस
  • सहारनपुर में यूपीएससी की परीक्षा में चयन होने पर अंजू भट्ट को सम्मानित करते ग्लोकन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरगण।

बेहट। ग्लोकल यूनिवर्सिटी की छात्र रही अंजू भट्ट का संघ लोक सेवा आयोग में चयन हुआ है। इसकी खबर लगते ही पूरे विश्वविद्यालय में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सभी छात्र-छात्राओं और प्रोफेसरगण ने उन्हें बधाई दी। साथ ही ग्लोकल यूनिवर्सिटी ने उन्हें श्ग्लोकल रत्न अवार्डश् से सम्मानित किया। शुक्रवार को मिर्जापुर ग्लोकल विश्वविद्यालय की पूर्व छात्र अंजू भट्ट का यूपीएससी में चयन होने पर उन्हें विश्वविद्यालय सभागार में ग्लोकल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ग्लोबल के सभी छात्राओं ने उन्हें उनके चयन पर बधाई दी। ग्लोकल विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा अंजू भट्ट ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 312 वे स्थान प्राप्त किया है। अंजू भट्ट ने चयनित होकर न सिर्फ पूरे देश में ग्लोकल विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। साथ ही उन्होंने सहारनपुर और विकासनगर का भी नाम रोशन किया है। उनकी कामयाबी पर ग्लोकल विश्वविद्यालय के अतिरिक्त प्रति कुलाधिपति सैयद निजामुद्दीन, कुलसचिव प्रोफेसर शिवानी तिवारी और प्रतिकुलपति आयूष प्रोफेसर जॉन फिन्बे ने  पूर्व छात्रा अंजू भट्ट को एक भव्य कार्यक्रम में ग्लोकल रत्न सम्मान से सम्मानित किया। अंजू भट्ट ने ग्लोकल विश्वविद्यालय से 2019 में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में बी.टेक.किया है।

अंजू भट्ट की सफलता न केवल उनकी मेहनत और समर्पण का प्रतीक है, यह उनकी कामयाबी छात्र-छात्राओं को भी प्रेरित करती है कि वे भी कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास से अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। इस सम्मान समारोह में अंजू भट्ट के परिवार जनों सहित ग्लोकल विश्वविद्यालय के  डी.एस.डब्लू. प्रोफेसर शोभा त्रिपाठी, चीफ प्रॉक्टर जमीरूल इस्लाम, वोकेशनल स्टडी स्कूल की डीन डॉक्टर रेशमा ताहिर, डिप्टी रजिस्ट्रार सलमा खान, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के डीन प्रोफेसर मजहर अफजल, मैनेजमेंट विभाग के डीन डॉ विजय कुमार सहित समस्त विभाग के विभागाध्यक्ष, शिक्षक गण, छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


विडियों समाचार